Hathras News: भाई बहन के प्रेम स्नेहपूर्ण पवित्र बंधन का पर्व साकार रूप में उभरा
Hathras News: भाई बहन के प्रेम स्नेहपूर्ण पवित्र बंधन का पर्व साकार रूप में उभराभाई बहन के प्रेम स्नेहपूर्ण पवित्र बंधन का पर्व साकार रूप में उभरा

Hathras News: हसायन।कस्बा व देहात क्षेत्र में शुक्रवार को श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को वैदिक सनातन धर्म के अनुयाईयो के द्वारा वैदिक परंपरा के तहत रक्षाबंधन का पर्व घर घर में मनाया गया।
रक्षाबंधन की तैयारी
रक्षाबंधन के पर्व पर भोर की पहली किरण से बहन व भाईयो का एक दूसरे के घर पर पहुंचने का क्रम जारी दिखाई दिया।बहनों के अपने भाई के घर पर पहुंचकर भाई के मस्तिष्क भाल माथे पर रोली कुमकुम से तिलक कर भाई के अक्षत चावल लगाए।
रक्षा का प्रतीक
बहनों के भाईयो की कलाई पर प्रेम स्नेह पूर्ण तरीके से भाई के द्वारा बहन की रक्षा के लिए बहन के द्वारा रक्षाबंधन के रूप में रेशम की डोर का धागा स्वरूप में राखी बांधी।भाईयो ने भी इस साकार पर्व पर बहनों के चरण स्पर्श कर अपनी अपनी सामर्थ्यानुसार उपहार दान देकर आर्शीवाद प्राप्त किया।
बाजार में भीड़
रक्षाबंधन के पर्व पर कई घरों में उपहार दिए जाने को लेकर भाई बहन के बीच प्रेम स्नेह की उत्साह बनी साकार स्वरूप में झलकी दिखाई दी।रक्षाबंधन के पर्व पर सुबह से कस्बा व देहात क्षेत्र में भीडभाड दिखाई दी।रक्षाबंधन के पर्व पर बाजार में भी घेवर व उपहार की खरीददारी करने के लिए एक साथ भाई बहनों की भीड उमडने के दौरान काफी भीडभाड दिखाई दी।बहन भाईयो की भीड उमडने के दौरान बाजार में जाम भी लगा हुआ दिखाई दिया।


