टैगोर जयंती पर स्कूल में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

Newswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share

Hathras News - सिकंदराराऊ में टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में रविंद्रनाथ टैगोर की जयंती मनाई गई। छात्रों ने टैगोर की प्रेरणा से नृत्य और भाषण प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्या रंजना कुमार ने छात्रों को आत्मनिर्भरता, मेहनत और अनुशासन का संदेश दिया। कार्यक्रम में कई छात्रों और स्टाफ ने भाग लिया और सभी ने सराहनीय कार्य किया।

टैगोर जयंती पर स्कूल में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

सिकंदराराऊ। शनिवार को टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में रविंद्रनाथ टैगोर जो एक महान युग दृष्टा ,साहित्यकार, कवि व एशिया के प्रथम नोवेल पुरुस्कार विजेता एवं शिक्षावेद की जयंती मनाई गई । आधुनिकता के साथ - साथ नैतिक मूल्यों , भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता को न छोड़ने संकल्प लेते हुए छात्र / छात्राओं ने इन राष्ट्रीय गौरव को विश्वस्तर बढ़ाने वाले जन - गन- मन के रचयिता टैगोर से प्रेरणा प्राप्त की व उनके रचित बंगला गीतों, ओ बंधुआ गाना , आकाशे बातासे , कोमोला निरित्तो कोरे पर नृत्य किये व भाषण दिये। प्रधानाचार्या रंजना कुमार एवं प्रबंधक किशनवीर सिंह ने टैगोर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए छात्र /छात्राओं को रविंद्रनाथ टैगोर के जीवन चरित्र से आत्मनिर्भरता , मेहनत , आत्मविश्वास एवं अनुशासन से जीवन में सफलता प्राप्त कने का संदेश दिया।

मीत माहेश्वरी ,सृष्टि गुप्ता ,भूमि यादव ,विदुषी पचौरी , अपूर्वी मालपानी , गार्गी गौतम ,दिव्यांशी यादव , वैशनवी भारद्वाज ,अंशिका सिंह, नंदिनी जादोंन, उन्नति ,हबीबा युसूफ आदि कार्यक्रम में भाग लिया। सभी का कार्य सराहनीय रहा। इस अवसर पर संध्या जादों ,मनीषा गोला , कविता पुन्ढीर एवं समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।