Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsCelebrating 150th Birth Anniversary of Sardar Patel with Unity March and Public Gathering
पटेल की जयंती पर निकली विशाल पदयात्रा

पटेल की जयंती पर निकली विशाल पदयात्रा

संक्षेप:

Hathras News - सांसद, विधायक, एमएलसी, जिलाध्यक्ष ने लिया भाग, पदयात्रा का रास्तों में अनेक स्थानों पर पुष्प बर्षा कर भव्य स्वागत

Nov 20, 2025 12:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share Share
Follow Us on

सिकंदराराऊ, संवाददाता। भारत रत्न देश के प्रथम गृह मंत्री एबं उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वी जन्म जयंती समारोह भाजपा पूरे देश मे बड़े ही उत्साह एबं उत्सव के रूप मे मना रही है। वुधवार को इस अबसर पर पंत चौराहे के समीप स्थित साईं आंनद बल्लभ कॉलेज मे एक जन सभा एबं रन फार यूनिटी पद यात्रा का आयोजन किया गया। पद यात्रा मे हजारों की संख्या मे महिला, पुरुष, एनसीसी और स्कूल के छात्र हाथों मे तिरंगा लिए हुए तथा घोष बजाते हुए भारत माता कि जयकार करते हुए युवा शामिल हुए। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रजनीकांत माहेश्वरी सदस्य विधान परिषद, मुख्य अतिथि अनूप प्रधान बाल्मीकि सांसद , विधायक बीरेंद्र सिंह राणा तथा कार्यक्रम संयोजक मुकेश चौहान ने सभा को सम्बोधित किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शरद माहेश्वरी जिलाध्यक्ष भाजपा ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। रजनीकांत माहेश्वरी सदस्य विधान परिषद ने कहा कि आज पूरा देश सरदार पटेल की बदौलत ही एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार किये हुए है। सांसद अनूप प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार ने गुजरात मे विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा स्टेचू ऑफ़ यूनिटी का निर्माण कराया। विधायक बीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि सरदार पटेल के कठोर निर्णय कि बजह से आज जूनागढ़, हैदराबाद और जम्बू कश्मीर का भारत मे सफल विलय हो पाया। जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम के अंत मे कार्यक्रम समापन की घोषणा का आए हुए सभी लोगों का आभार ब्यक्त किया। पद यात्रा सांई आनंद बल्लभ स्कूल से पुरदिलनगर रोड स्थित विधायक वीरेंद्र सिंह राणा के आवास तक निकाली गई। कार्यक्रम मे मुकेश चौहान, देवेंद्र राघव, योगेश परमार, पंकज गुप्ता, प्रवीन वार्ष्णेय डौबी, किशनवीर सिंह यादव, नितिन पुंढीर, जयपाल सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रताप पीलू भईया, हर्षकांत कुशवाहा चेयरमैन, अनुराग अग्निहोत्री जिलाध्यक्ष युवामोर्चा, मीरा माहेश्वरी , पंकज गुप्ता, सचिन दीक्षित, सुनील कुमार, जितेन्द्र राजपूत मंडल अध्यक्ष. गजेंद्र राणा, डॉ तरुण राणा,कमलेश शर्मा, संतोष पौरुष, नीलम माहेश्वरी, आरती त्रिवेदी, मीना कुशवाहा,किशनवीर,मिथलेश चौहान,राबिया कुरैशी, नाजिमा कुरैशी, यादव, बृजमोहन गुप्ता, कुंजविहारी वर्मा. निर्मल दास,प्रवीण वार्ष्णेय, मोनू माहेश्वरी,गिरीश मोहन गुप्ता, दाऊदयाल वार्ष्णेय, वैभव वार्ष्णेय, अभितेस राजा नीरज वैश्य, दीपक उपाध्याय,भानू सक्सेना नितिन पुंधीर, लोकेश जादौन, अजय जादौन, गोविन्द ठाकुर,विशाल राज चौहान,नेम सिंह जाटब,देवेंद्र सविता, प्रिन्स ठाकुर,शरद शर्मा, बीरेश पुंधीर, प्रवेश परमार, रानू चौहान, कमल नयन वार्ष्णेय, अनिल जादौन, वैभव गुप्ता, शुभम वार्ष्णेय, बिक्रम वर्मा, पिंटू कश्यप, भगवान दास माहौर,विनय माहेश्वरी, अमर दरगढ़, गौरव जाटव आदि मौजूद थे।