सीबीएसई बारहवीं का 94.76 फीसद रहा परीक्षा परिणाम

हिन्दुस्तान, हाथरस
Follow us on Google News
share

बुधवार दोपहर को सीबीएसई बोर्ड ने जारी किया परीक्षा परिणाम, परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद परीक्षार्थियों में खुशी का माहौल

सीबीएसई बारहवीं का 94.76 फीसद रहा परीक्षा परिणाम

हाथरस, संवाददाता। फरवरी माह में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं का आगाज आठ केंद्रों पर हुआ। शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा निपट जाने के बाद परीक्षार्थी परीक्षा परिणाम घोषित होने का इंतजार कर रहे थे। बुधवार को सीबीएसई बोर्ड ने बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। राजेन्द्र लोहिया विद्या मंदिर इंटर कालेज की छात्रा खुशी सिंह ने 98.2 फीसद अंक हासिल करके जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया। जनपद का परीक्षा परिणाम इस बार 94.76 फीसद रहा। पिछले दिनों सीबीएसई बोर्ड से दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया तो इंटरमीडिएट के रिजल्ट का इंतजार छात्र छात्राएं कर रहे थे। बुधवार दोपहर को सीबीएसई बोर्ड ने भी परीक्षा परिणाम एक साथ जारी कर दिया।

राजेन्द्र लोहिया विद्या मंदिर इंटर कालेज की छात्रा खुशी सिंह ने 98.2 फीसद अंक हासिल करके जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया। छात्रा के जिला टॉपर बनने पर परिवार व कालेज में खुशी की लहर दौड़ गई। कालेज प्रशासन ने छात्रा को कालेज बुलाकर उसका स्वागत किया। वहीं मिठाई खिलाकर उसका उत्साहबर्धन किया। इस बार परीक्षा में कुल 2901 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। जिसमें 1501 छात्र तथा 1400 छात्राएं पंजीकृत रही। कुल 2749 परीक्षार्थियों को परीक्षा में सफलता हासिल हुई। जिसमें 94 फीसद छात्र 1411 पास हुए। तो वहीं छात्राओं के पास होने का फीसद 95.6 रहा। पास होने वाली छात्राओं की संख्या 1338 रही। जनपद के कुल 94.76 फीसद छात्र छात्राएं परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। वहीं वर्ष 2025 में बाहरवीं का परीक्षा परिणाम 94.73 फीसद रहा। दूसरे स्थान पर दा कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा देवयानी वशिष्ठ ने 97.69 फीसद अंक हासिल करके दूसरा, बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल की शिवा ने 97 फीसद अंकों के साथ तीसरा,सेंट फ्रांसिस इंटर कालेज की गार्गी दीक्षित ने 96.8 फीसद अंक सहित चौथा व बलवंत सिंह पब्लिक इंटर कालेज,सलेमपुर की छात्रा मानवी गौतम ने 96.6 फीसद अंक हासिल करके पांचवा स्थान हासिल किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।