पांच लाख तक का कैशलेस चिकित्सा का मिलेगा लाभ
बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात शिक्षक,शिक्षामित्र और रसोईयों आदि को मिलेगा लाभपांच लाख तक का कैशलेस का मिलेगा लाभपांच लाख तक का कैशलेस का मिलेगा लाभपांच

हाथरस: बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात शिक्षक,शिक्षामित्र,अनुदेशक व रसोईयों व उनके परिजनों को शासन के द्वारा कैशलैस चिकित्सा योजना का लाभ दिया जाएगा। करीब दो सौ से अधिक कर्मचारियों का डाटा अपलोड किया जा चुका है। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ दिया जा रहा है। योजना के संचालन के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा मान्यता प्राप्त अनुदानित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक,शिक्षामित्र,विशेष शिक्षक, अनुदेशक, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में कार्यरत वार्डन,पूर्ण व अंशकालिक शिक्षकों के अलावा रसोईयों को लाभ दिया जाएगा। इस योजना के तहत परिवार के सदस्यों को भी योजना का लाभ दिया जाना है। इसके तहत हर साल पांच लाख रुपये की चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा।
पोर्टल के माध्यम से डाटा शिक्षक,शिक्षामित्र,विशेष शिक्षक, अनुदेशक, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में कार्यरत वार्डन,पूर्ण व अंशकालिक शिक्षकों के अलावा रसोईयों का फीड होना है। बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा अभी तक करीब दो सौ लोगों का पंजीकरण कराकर डाटा अपलोड कर दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


