बद्रीनाथ से लौट रही मिनी बस के ब्रेक फेल, दस श्रद्धालु घायल
Hathras News - हाथरस के श्रद्धालुओं से भरी एक मिनी बस जोशीमठ के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ब्रेक फेल होने से यह अन्य बस से टकरा गई। हादसे में 10 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनका उपचार स्वामी विवेकानंद अस्पताल में हुआ। सभी श्रद्धालु 23 मई को दर्शन के लिए गए थे और 26 मई को लौटते समय यह घटना हुई।

हाथरस, संवाददाता। बद्रीनाथ से दर्शन कर लौट रहे हाथरस के श्रद्धालुओं से भरी बस उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के निकट दुर्गटनाग्रस्त हो गई। ब्रेक फेल होने से मिनी बस अन्य बस से टकरा गई। इस हादसे में दस श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार स्वामी विवकेनांद अस्पताल में हुआ। सभी श्रद्धालु शुक्रवार को हाथरस पहुंचे। हाथरस से 17 श्रद्धालु 23 मई को मिनी बस से दर्शन के लिए बद्रीनाथ गए थे। दर्शन के बाद सभी श्रद्धालु हाथरस लौट रहे थे। 26 मई को जोशीमठ के निकट श्रद्धालुओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मिनी बस अन्य बस से टकरा गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में दस श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में पूजा मिश्र व ज्ञान चौधरी की पत्नी निवासीगण मोहल्ला रामजी द्वारा थाना सदर कोतवाली, श्याम बल्लभ निवासी चूड़ी वाली गली थाना सदर कोतवाली, योगेश निवासी विष्णुपुरी थाना हाथरस गेट, राजकमल वार्ष्णेय निवासी मोहल्ला लखपति थाना सदर कोतवाली, बॉबी निवासी परसट्टा बाजार थाना सदर कोतवाली घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को उपचार के लिए स्वामी विवेकानंद अस्पताल भेजा। जहां उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर चिकित्सक ने सभी घायलों को घर जाने के लिए कह दिया.
श्रद्धालु बोले नजदीक से मौत को देखा-
घायल श्रद्धालु श्याम बल्लभ ने बताया कि उन्होंने बहुत नजदीक से मौत को देखा। चालक ने सूझबूझ न दिखाई होती तो बस सीधे खाई में गिरती और बड़ी अनहोनी होती। बाबा बद्रीनाथ की कृपा से उन सभी की जान बची है। चालक ने ब्रेक फेल होने के बावजूद अपनी सूझबूझ नहीं खोई और मिनी बस को अन्य बस से टकरा दिया।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


