Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsBrother-Sister Bond Celebrated on Bhaiya Dooj with Sweet Treats and Festivities
दूज पर भइयों के लिए उमड़ा बहनाओं का प्यार

दूज पर भइयों के लिए उमड़ा बहनाओं का प्यार

संक्षेप: Hathras News - घर घर हुआ भाइयों का सत्कार, शहर में मिठाई की दुकानों पर रही भारी भीड़, गुरुवार को दुकानदारों ने खूब काटी चांदी।

Thu, 23 Oct 2025 11:11 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share Share
Follow Us on

हाथरस, हिन्दुस्तान संवाद। गुरुवार को जिलेभर में स्नेह पर्व भइया दूज हर्षोल्लास से मनाया गया। घर घर भाइयों का सत्कार हुआ। बहनों ने भाइयों को तिलक, आरती कर उनकी लम्बी उम्र की कामना की। इसके बदले भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट किए। भैया दूज के चलते मिठाई की दुकानों पर भारी भीड़ रही। बसों के इंतजार में यात्री काफी देर बस स्टोपेजों पर इंतजार करते रहे। बसों, ट्रेनों में पैर रखने तक जगह नहीं थी। हालांकि रोडवेज ने इसके लिए खास इंतजाम किए। भारतीय संस्कृति, समाज को किसी ने बचाए रखा है तो वह हैं हमारे तीज, त्यौहार। इनमें दीपोत्सव सबसे प्रमुख त्यौहार।

इसलिए जिलेभर में गुरुवार को भैया दूज की धूम रही। भाई बहन के आत्मीय रिश्ते को दर्शाने वाले पर्व दूज का इंतजार भाई बहनों को काफी दिनों से था। दूज को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दिया। तिथियों का तालमेल सही रहने के कारण दिनभर भैया दूज का पर्व मनाया गया। सुबह से ही भाइयों के आदर सत्कार की तैयारियां शुरु हो गई। धर्माचार्यों के अनुसार पूजा के लिए पूरा दिन शुभ रहा। इससे दिनभर भाइयों का तिलक,आरती की गई। दूज पर भाई बहन सुबह जल्द ही तैयार हो गए। बहुत सी बहनों ने भाइयों की दीर्घायु के लिए उपवास भी रखा। तिलक, आरती और रक्षासूत्र बांधने के बदले भाइयों ने बहनों को गिफ्ट भी दिए। पहले तो अक्सर भाई बहनों को रुपये दिया करते थे लेकिन अब तो हाईटेक होते जमाने में उपहार देने का चलन हो गया है। बहुत सी बहनें घर पर भाइयों के इंतजार में रहीं। तमाम बहनें भाइयों के पास पहुंची। भैया दूज के दिन भी बहनों ने बाजारों में खरीदारी की। बहनें मिठाई तथा गोला आदि खरीदती नजर आईं। भैया दूज को यम द्वितीया भी कहा जाता है इसलिए बहुत से भाई यमुना स्नान को भी गए। -- मिठाई, गोला की दुकानों पर भीड़: दीपावली, गोवर्धन के बाद भैया दूज पर भी शहर में जमकर मिठाई की खरीदारी हुई। सुबह से ही मिठाई की दुकानों पर भारी भीड़ रही। लोगों ने खूब मिठाई की खरीदारी की। खासकर मिठाई की दुकानों पर महिलाएं खरीदारी कर रही थीं। शाम तक मिठाई की खरीदारी की गई। भैया दूज पर भीड़ का फायदा उठाकर दुकानदारों ने खूब चांदी काटी। अच्छा बुरा सब तरह का माल ग्राहकों को बेचा। दूज के मौके पर भाईयों को गोला देकर तिलक किया जाता है। इसलिए कई दिन से गोलों की खरीदारी की जा रही थी। शनिवार को गोला की दुकानों पर खरीदारी के लिए मारामारी हो रही थी। - देशी घी की दुकानों पर दोपहर में मिठाई खत्म भैयादूज पर्व के मौके पर शहर के मुख्य बाजारों में देशी घी की दुकानों पर दोपहर में ही मिठाइयां खत्म हो गई है। वहीं वनस्पति घी की दुकानों पर शाम तक मिठाइयों की बिक्री चली। इस दौरान भीड़ को देखकर दुकानदारों के चेहरे खुशी से खिले हुए नजर आए।