शादी के 2 दिन बाद ही दुल्हन सामान लेकर हुई फरार

Mar 02, 2026 10:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share

Hathras News - मुरसान: कस्बा मुरसान के एक मोहल्ले के रहने वाले एक युवक ने अपनी शादी बदायूं क्षेत्र की रहने वाली एक युक्ति के साथ में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार एक मं

शादी के 2 दिन बाद ही दुल्हन सामान लेकर हुई फरार

मुरसान, संवाददाता। कस्बा मुरसान के युवक ने कोतवाली मुरसान में दुल्हन और शादी करने वाले ठेकेदार के खिलाफ तहरीर दी है। उसका कहना है कि शादी के दो दिन बाद ही युवती घर से जेवर लेकर फरार हो गई है। मुरसान रेलवे स्टेशन के सामने के रहने वाले एक युवक ने बताया कि उसने 28 फरवरी को हाथरस के एक मंदिर में एक बदायूं क्षेत्र की रहने वाले के माध्यम से एक मंदिर में युवती से शादी की। शादी होने के बाद युवक अपनी पत्नी को लेकर घर पर आ गया। रात में युवती दुल्हन घर में रखे सामान लेकर चली गई।

घटना की जानकारी युवक ने आज मुरसान पुलिस को दी तो मुरसान पुलिस ने शादी करने वाले बिचौलिया हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ के दौरान बिचौलिया ने बताया कि उसकी मुलाकात करीब 15 दिन पहले एक युवती से हुई थी। उसके बाद एक अन्य और बिचौलिया ने मिलकर हाथरस के मंदिर में शादी कराई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।