Hathras News: रूपयों के लेनदेन में दो दुकानदारों में मारपीट

हिन्दुस्तान, हाथरस
Follow us on Google News
share

Hathras News: मौके पर लोगों से बात करती पुलिस क्षेत्र के हाथरस-मथुरा रोड पर दो दुकानदारों के बीच उधार के रूपये मांगने को लेकर जमकर मारपीट हुई। काफी देर तक दोनों प

Hathras News: रूपयों के लेनदेन में दो दुकानदारों में मारपीट

Hathras News: मुरसान। क्षेत्र के हाथरस-मथुरा रोड पर दो दुकानदारों के बीच उधार के रूपये मांगने को लेकर जमकर मारपीट हुई। काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही मुरसान पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई।मुरसान के सब्जी मंडी रोड पर एक ब्यूटी पार्लर संचालक ने बताया कि मुरसान के मथुरा बरेली रोड स्थित एक दुकानदार ने अपनी बेटी की शादी का मेकअप 17000 में तय किया था। दुकानदार की बेटी की शादी होने के बाद दुकानदार ने ब्यूटी पार्लर संचालक को पहले 10000 दिए। उसके बाद उसने 7000 बाद में देने की बात कही।

शुक्रवार को वही ब्यूटी पार्लर संचालक बाहर के रूपए मांगने के लिए दुकानदार के पास में पहुंचा। इसी बात को लेकर दुकानदार आग बबूला हो गए और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। काफी देर तक हंगामा होने के बाद घटना की जानकारी मिलते ही मुरसान पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।