Hathras News: लक्खी मेले में ब्रह्माकुमारीज शिविर में हुआ भव्य कवि सम्मेलन
Hathras News: ब्रह्माकुमारीज शिविर कवि सम्मेलन में मंचासीन अतिथि।लक्खी मेले में ब्रह्माकुमारीज शिविर हुआ भव्य कवि सम्मेलनलक्खी मेले में ब्रह्माकुमारीज शिविर हुआ भ

Hathras News: हाथरस। मेला श्री दाऊजी महाराज के मेला परिसर स्थित ब्रह्माकुमारीज शिविर में ब्रह्माकुमारीज तपस्याधाम के तत्वावधान में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ।कार्यक्रम सयोजक एटा से कवयित्री चंद्रेश जैन, कवि विवेक शील राघव, कवयित्री अंजू सिंह, आगरा से कवि रामेन्द्र शर्मा रवि, मथुरा से आचार्य निर्मल, तोछीगढ़ से सुधीर यादव सुमन, बलवीर सिंह बेचैन, खुर्जा से सुमन बहार, फिरोजाबाद से अंतर सिंह प्रेमी, एटा से डॉक्टर उदयवीर सिंह, डॉक्टर आचार्य श्रीकृष्ण शास्त्री, अलीगढ़ से अभय सिंह, एटा से डॉक्टर राजेंद्र सिंह रंगीला, सत्यमेव, सहपऊ से ओम प्रकाश ओम, सिकंदराराऊ से पंकज पंडा आदि कवियों ने रचनाएं प्रस्तुत कीं।
कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर उपेंद्र झां ने किया। वीरेंद्र पाठक एवं महेश मधुर सहित अन्य कवियों ने भी अपनी काव्य प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भाव विभोर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजयोगिनी बीके भावना दीदी ने की। कार्यक्रम में बीके सुनीता बहन, बीके सीमा बहन, बीके बबिता बहन, बीके रश्मि बहन, बीके रेनू बहन, बीके कमलेश बहन सहित ब्रह्माकुमारीज परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

