Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsBody Found in Drain Missing Man from Andoli Village Identified
नाले में मिला 11 दिन से लापता व्यक्ति का शव

नाले में मिला 11 दिन से लापता व्यक्ति का शव

संक्षेप:

Hathras News - कोतवाली हसायन के कौडरा मार्ग स्थित नाले में मिला शव, मृतक व्यक्ति की पहचान हसायन के अडौली के रूप में हुई

Feb 02, 2026 01:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share Share
Follow Us on

हसायन। कोतवाली हसायन के कोडरा नगला विजन मार्ग पर स्थित नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव हसायन के ही गांव अंडोली निवासी व्यक्ति का था। मृतक 11 दिन से अपने घर से लापता चल रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। नाला में क्षत विक्षत अवस्था में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिलने की जानकारी मिलते ही गांव अंडौली के कुछ ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। नाला में शव मिलने की जानकारी मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम व कोतवाली से कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने ग्रामीणो के सहयोग से शव को निकालकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शव की पहचान सोनपाल पुत्र बाबूलाल उम्र करीब 55 वर्ष निवासी गांव अंडोली के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र अवतार ने बताया कि उसके पिता सोनपाल सिंह पुत्र बाबूलाल बाइस जनवरी से अपने घर से गायब हो गए थे।सोनपाल के गायब व लापता हो जाने के बाद सोनपाल के पुत्र अवतार ने पिता की चारों तरफ खोजबीन करते हुए आसपास और सभी नाते रिश्तेदारों में तलाश किया।मगर सोनपाल का कहीं पर कोई अता पता नही चल पाया। पिता के क्षत विक्षत शव को देखकर दोनों पुत्र अवतार व दीपक शव को देखकर करूण विलाप कर चीख-पुकार मचाकर रोते हुए दिखाई दिए।मृतक सोनपाल पर चार संतान थी जिनमे दो पुत्र व दो पुत्री थी।मृतक सोनपाल सिंह ने अपनी दो पुत्रियों व एक पुत्र की शादी कर गए थे।पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।