Hathras News: सुबह से खुली बैँकें, लोगों ने निपटाए कामकाज मिली राहत

हिन्दुस्तान, हाथरस
Follow us on Google News
share

Hathras News: अलीगढ रोड स्थित केनरा बैंक की दूरी तय करते लोगसुबह से खुली बैँकें, लोगों निपटाए कामकाज मिली राहतसुबह से खुली बैँकें, लोगों निपटाए कामकाज मिली राहतसु

Hathras News: सुबह से खुली बैँकें, लोगों ने निपटाए कामकाज मिली राहत

Hathras News: हाथरस। सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर बैंकों की हड़ताल थी। इसे लेकर लोगों में चिंता थी। रविवार की देर रात बैंक प्रबंधन से वार्ता के बाद हड़ताल खत्म हो गई। इसलिए सोमवार की सुबह नियत समय से बैंकें खुली। लोगों से सुबह से शाम तक कामकाज निपटाए। इससे लोगों को राहत मिली।हाथरस जिले में वर्तमान में सौ बैंक शाखाएं हैं। इसके अलावा 150 एटीमए लगे हुए हैं। इनकी मदद से हर रोज जिलेभर में करीब सौ करोड़ रुपये का टर्नओवर होता है। बैंक कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर तीन दिवसीय हड़ताल की घोषणा की गई। इसलिए रविवार को औपचारिक तरीके से बैंकें खोली गई।

रविवार की रात को बैँक प्रबंधन व सरकार के बीच वार्ता हुई। उसके बाद बैंक की हड़ताल को स्थिगित कर दिया गया। सोमवार की सुबह नियत समय से बैंकें खुली। बैंक खुलने के साथ लोगों ने जमा निकासी, क्लीयरिंग के अलावा अन्य कामों को निपटाया। सुबह से शाम तक बैंकों में खासी भीड रही। इस कारण अन्य उपभोक्ताओं को मुशिकलों का सामना करना पड़ा। एटीमए पर भी लोगों की लाइन लगी रही।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsहाथरसHathras News: सुबह से खुली बैँकें, लोगों ने निपटाए कामकाज मिली राहत