Hathras News: बालापट्टी-खोड़ा हजारी में सड़क और नाली मरम्मत का कार्य शुरु
Hathras News: बालापट्टी-खोड़ा हजारी में सड़क और नाली मरम्मत का कार्य शुरु बालापट्टी-खोड़ा हजारी में सड़क और नाली मरम्मत का कार्य शुरु बालापट्टी-खोड़ा हजारी में सड़क

Hathras News: हाथरस। शहर के कोटा रोड से बालापट्टी-खोड़ा हजारी को जाने वाली बदहाल सड़क और जलभराव की समस्या को लेकर हिन्दुस्तान द्वारा प्रकाशित की गई खबर के बाद अधिकारियों हरकत में आ गए हैं। अधिकारियों द्वारा शुक्रवार से जलनिकासी के समाधान हेतु नाली निर्माण और बदहाल सड़क की मरम्मत का कार्य शुरु करा दिया गया है।
जलभराव की समस्या
शहर के कोटा रोड स्थित बालापट्टी-खोड़ा हजारी को जाने वाली सड़क काफी बदहाल हैं। साथ ही यहां जलनिकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं होने की वजह से सालों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। जिसके चलते स्थानीय लोगों के साथ ही राहगीरों को काफी ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बारिश के दिनों में तो जलभराव की स्थित काफी ज्यादा गंभीर हो जाती है। चंद घंटे की बारिश के बाद इलाके में कई-कई दिनों तक जलभराव और गंदगी की समस्या बनी रहती है। गंदगी और जलभराव की वजह से लोगों को काफी ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों द्वारा जलभराव की समस्या को लेकर कई बाद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को पत्र के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन इसके बाद भी आजतक समस्या का निदान नहीं हो सका।
नगर पालिका की पहल
कई सालों से व्याप्त जलभराव, गंदगी और बदहाल सड़क की समस्या को लेकर 19 अगस्त के अंक में हिन्दुस्तान ने प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित की थी। खबर छपने के बाद नगर पालिका परिषद एक्टिव हुआ और अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों द्वारा जलभराव और गंदगी की समस्या को लेरक वहां निरीक्षण किया और लोगों से जानकारी समस्या के बारे में जाना। शुक्रवार से नगर पालिका द्वारा जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नाली का निर्माण कराए जाने के साथ ही बदहाल पड़ी सड़क की मरम्मत का कार्य शुरु कर दिया है। इससे अब लोगों को उम्मीद जगी है कि जल्द से जल्द उन्हें सालों से बनी जलभराव और बदहाल सड़क की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

