समाधान दिवस में 108 शिकायतों में से चार का निस्तारण

Jan 06, 2026 01:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share Share
Follow Us on

Hathras News - सिकंदराराऊ में जनसुनवाई समाधान दिवस में 108 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 4 का निस्तारण हुआ। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पानी की टंकी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने पानी की टंकी के पास गंदगी हटाने के निर्देश दिए और एमआरएफ सेंटर के लिए रास्ता बनाने का आदेश दिया।

समाधान दिवस में 108  शिकायतों में से चार का निस्तारण

सिकंदराराऊ। तहसील सभागर में आयोजित जनसुनवाई समाधान दिवस दिवस में फरियादियों द्वारा 108 शिकायतें दर्ज कराई गई जिनमें से केवल 4 शिकायतों का ही मौके पर मौजूद अधिकारियों द्वारा निस्तारण किया गया। बाद जिलाधिकारी अतुल वत्स ने जवाहर पार्क स्थित रिपेयरिंग हो रही पानी की पुरानी की पानी टंकी तथा नगर पालिका द्वारा बनवाए गए एमआरएफ सेंटर तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला अधिकारी ने पानी की टंकी के समीप फैल रही गंदगी को शीघ्र हटाने के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए। अमृत जल मिशन योजना के तहत हर घर में जल देने के लिए चारों तरफ पानी की बड़ी टंकिया जल निगम द्वारा बनाई गई हैं तथा मोहल्लों में सड़कें खोद कर जल निगम द्वारा प्रति घर को पाइप लाइन से कनेक्शन दिया गया।

वही जवाहर पार्क स्थित नगर पालिका द्वारा पूर्व में बनाई गई विशाल पानी की टंकी को मजबूत बताते हुए इसकी जल निगम द्वारा पीडब्लूडी की देखरेख में जल निगम द्वारा रिपेयरिंग कराई जा रही है। उसका जिलाधिकारी ने सोमवार को निरीक्षण किया। उसके बाद जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान चिकित्सा प्रभारी अधीक्षक डॉक्टर राज किशोर वर्मा के नेतृत्व में कराये गये सभी कार्यों तथा संचालित मेडिकल व्यवस्थाओं की स्थिति संतोषजनक मिली जिसको लेकर उन्होंने डॉक्टर को गुड कहा। उसके बाद जिलाधिकारी अतुल वत्स ने एमआरएफ सेंटर का निरीक्षण किया तथा वहां जाने के लिए पर्याप्त रास्ता न होने के कारण समस्या का समाधान शीघ्र कराने के अपरजिलाधिकारी को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी बसंत अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव राय, अध्यक्ष मुहम्मद मुशीर कुरैशी, एसडीएम संजय कुमार आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;