रिसेप्शन में शामिल होकर लौट रहे व्यक्ति पर हमले का आरोपी गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
Follow us on Google News
share

- कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के सादाबाद गेट के निकट का मामला- कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के सादाबाद गेट के निकट का मामला

रिसेप्शन में शामिल होकर लौट रहे व्यक्ति पर हमले का आरोपी गिरफ्तार

रिसेप्शन में शामिल होकर लौट रहे व्यक्ति पर हमले का आरोपी गिरफ्तार -(A) - कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के सादाबाद गेट के निकट का मामलाहाथरस, संवाददाता। रिसेप्शन में शामिल होकर लौट रहे व्यक्ति पर हमला करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में जुट गई है।अपर पुलिस अधीक्षक रामनंद कुशवाहा ने बातया कि मथुरा के कोशी निवासी केशव देव शर्मा ने अपनी भांजी की शादी हाथरस में तय की थी। किसी बात को लेकर शादी नहीं हो पाई थी। केशव देव अपने किसी रिश्तेदार के यहां हाथरस में रिसेप्शन में शामिल होने आए थे।

16 मई को वह कार से कोशी लौट रहे थे। सादाबाद गेट के निकट दो आरोपियों ने कार पर हमला बोल दिया था। कार का शीशा तोड़ दिया था। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम टीटू पुत्र महेंद्र शर्मा निवासी कंचन नगर थाना सदर कोतवाली बताया। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।