
मंडलीय ट्रायल के लिए हुआ खिलाड़ियों का चयन
Hathras News - जिला स्टेडियम में गोला फेंकता खिलाड़ी मंडलीय ट्रायल के लिए हुआ का चयनमंडलीय ट्रायल के लिए हुआ का चयनमंडलीय ट्रायल के लिए हुआ का चयनमंडलीय ट्रायल के लि
हाथरस: प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक व बालिका वर्ग व समन्वय सनियर पुरूष व महिला वर्ग की एथलेटिक्स की प्रतियोगिता पांच से सोलह जनवरी के मध्य अयोध्या में आयोजित कराई जाएगी। जिसके लिए शनिवार को जनपद स्तरीय ट्रायल जिला स्टेडियम में आयोजित कराया गया। अब चयनित खिलाड़ी मंडल स्तरीय ट्रायल में पांच जनवरी को शामिल होंगे। 05 से 16 जनवरी तक अयोध्या में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर (बालक/बालिका वर्ग) व समन्वय सीनियर (पुरूष/महिला वर्ग) एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जनपद स्तरीय ट्रायल शनिवार को जिला स्टेडियम में आयोजित किया गया। उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव की देख-रेख में अंसार हुसैन व सुजी यादव द्वारा लिया गया।
चयनित समन्वय जूनियर व सीनियर खिलाडी मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग करेंगी जिसका आयोजन पांच जनवरी को 11 बजे अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ किया जायेगा। जनपद हाथरस की चयनित खिलाडियों में एथलेटिक्स समन्वय जूनियर बालक वर्ग में प्रवेश गावर, प्रेम,लंकी,गंगन, राम उपाध्याय, विशाल, रोहित कुमार, शिवम कुमार, जयन्त सिंह,कुनाल। एथलेटिक्स समन्वय जूनियर बालिका वर्ग में मानसी,मनी,आकाश। वहीं एथलेटिक्स समन्वय सीनियर पुरूष वर्ग में आयुष वर्मा, आरिफ, लोकेश कुमार, विपिन, अभय, प्रेमवीर, हरिश चौधरी, अंशुमन, अभिषेक चाहर व सनी बधौतिया शामिल है। एथलेटिक्स समन्वय सीनियर महिला वर्ग में रूबी कुमारी, समीम शामिल हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




