
25 हजार का ईनामी मुख्य हत्यारोपी गिरफ्तार,भेजा जेल
Hathras News - चंदपा कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में फरार चल रहा हत्यारोपी 25 हजार का ईनामी मुख्य गिरफ्तार,भेजा जेल25 हजार का ईनामी मुख्य गिरफ्तार,भेजा जेल25 हजार का ई
हाथरस, संवाददाता। पिछले दिनों चंदपा के गांव अर्जुनपुर में चाकू मारकर हत्या में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी को एसओजी व चंदपा पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशाानदेही पर आला कत्ल बरामद कर लिया। हत्याकांड में शामिल दो अभियुक्तों को पूर्व में ही पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अर्जुनपुर निवासी 47 वर्षीय विनय कुमार नौ सितंबर की शाम को करीब छह बजे जब अपने नोहरे पर पशुओं को देखभाल करने गए थे। तभी पूर्व की रंजिश मानते हुए योजनाबद्ध तरीके से षड्यंत्र के तहत गांव के राजू कौशिक, राजेश कौशिक, गब्बर उर्फ शिवकुमार कौशिक ने एक राय होकर चाकू से हमलाकर हत्या कर दी।

पुलिस ने हत्याकांड के बाद मृतक के भाई लीतेश ने मुकदमा दर्ज कराया। हत्या के बाद जब शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा था, तब ग्रामीणों ने हंगामा किया। पुलिस बड़ी मुश्किलों के बाद जाकर शव का अंतिम संस्कार कराया। थाना चंदपा पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए 10 सितंबर को हत्याकांड में शामिल अभियुक्त राजेश कौशिक व गब्बर उर्फ शिवकुमार कौशिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंहा ने चार टीमों का गठन किया। अभियुक्त राजू कौशिक की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक की ओर से 11 सितंबर को 25 हजार का ईनाम घोषित किया गया। सोमवार को एसओजी व थाना चंदपा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही मे उक्त हत्या के अभियोग मे वांछित चल रहे ईनामी हत्यारोपी राजू कौशिक को चितावर मोड़ हाईवे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर हत्याकांड में शामिल आलाकत्ल चाकू बरामद कर लिया। हत्यारोपी को पकड़ने में चंदपा प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार व एसओजी प्रभारी धीरज गौतम की टीम शामिल रही। वर्जन पिछले दिनों अर्जुनपुर में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। दो आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। फरार चल रहे आरोपी राजू कौशिक पर पुलिस अधीक्षक स्तर से 25 हजार का ईनाम घोषित किया गया। फरार आरोपी को एसओजी व चंदपा पुलिस ने सोमवार को पकड़ लिया। आरोपी की निशानदेही पर आला कत्ल चाकू बरामद किया गया है। अशोक कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, हाथरस।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




