गोला फेंक में वर्षा ने मारी बाजी,पाया प्रथम स्थान
Hathras News - आर डी कन्या डिग्री कालेज में आयोजित हुई प्रतियोगितागोला फेंक में वर्षा ने बाजी,पाया प्रथम स्थानगोला फेंक में वर्षा ने बाजी,पाया प्रथम स्थानगोला फेंक म

हाथरस: श्री रामेश्वर दास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो सुषमा यादव के दिशा निर्देशन में दो दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव के द्वितीय दिवस में निम्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। डिस्कस थ्रो में प्रथम स्थान कृष्णा,बीए द्वितीय सत्र,द्वितीय स्थान रिया बीए दितीय सत्र तृतीय स्थान प्राची ने बीए षष्ठ सत्र प्राप्त किया। शॉट पुट में प्रथम स्थान वर्षा,बीए षष्ठ सत्र, द्वितीय स्थान संयुक्त रूप से प्राची,बीए षष्ठ सत्र,आरती,बीए चतुर्थ सत्र तथा तृतीय स्थान रिया बीए द्वितीय सत्र ने प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रबंध समिति के सदस्यों की अर्धांगिनियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं जिसमें म्यूजिकल चेयर में प्रथम स्थान प्रो सुषमा यादव,द्वितीय स्थान रूबी गोयल और तृतीय स्थान डॉ शालिनी शर्मा ने प्राप्त किया ।
पासिंग द पार्सल खेल में प्रथम स्थान रूबी गोयल, द्वितीय स्थान डॉ मीता कौशल,पूर्व प्राचार्या तृतीय स्थान, डॉ शालिनी शर्मा ने प्राप्त किया। मंच संचालन अनामिका सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में खेल समिति के सभी सदस्यों डॉ बरखा भारद्वाज,खेल समिति प्रभारी अनामिका सिंह, डॉ शशि कुमारी, नेहा यादव, डॉ प्रियंका सरोज, रेशमा देवी, डॉ वर्षिका गुप्ता, डॉ अंजू का विशेष योगदान रहा। इस अवसर रूबी गोयल, सुधा अग्रवाल ,कल्पना अग्रवाल,अंजना गर्ग समस्त शिक्षकए शिक्षिकाएं, छात्राएं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


