बाबा अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए सवा दो सौ श्रध्दालुओं ने कराए पंजीकरण
पंजाब नेशनल बैंक में अमरनाथ यात्रा पंजीकरण के लिए श्रध्दालुओं की लगी भीड़। बाबा अमरनाथ यात्रा पर जाने लिए सवा दो सौबाबा अमरनाथ यात्रा पर जाने लिए सवा

हाथरस। बाबा अमरनाथ यात्रा की तिथि जैसे जैसे नजदीक आ रही है। वैसे वैसे पंजीकरण कराने वाले श्रध्दालुओं की संख्या में ईजाफा हो राह है। अब तक सवा दो सौ श्रध्दालुओं ने बाबा के दरबार जाने के लिए पंजीकरण कराया है। वहीं यात्रा पंजीकरण से पूर्व छह दिन में हुई ईसीजी से जिला अस्पताल को बारह हजार रुपये का राजस्व मिला है। जिले में कुल चार सौ बीस यात्रियों के पंजीकरण का स्लॉट मिला है। पंजीकरण कराने के लिए बैंक में लोगों की हर रोज लाइन लग रही है। कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित बाबा अमरनाथ की यात्रा की शुरुआत तीन जुलाई से होन जा रही है।
यात्रा पर जाने से पहले परमिट जारी किया जाता है। इस परमिट की मदद से श्रध्दालु बाबा के दरबार की दूरी तय करते हैं। पंजीकरण की शुरुआत होने के साथ अब तक हाथरस जिले के सवा दो सौ श्रध्दालुओं ने बालटाल व पहलगांव रूट से यात्रा पर जाने के लिए पंजीकरण कराया है। अमरनाथ श्राइन बोर्ड से हाथरस जिले की पीएनबी शाखा को चार सौ बीस यात्रियों के पंजीकरण का स्लॉट मिला है। पंजीकरण की प्रकिया पंद्रह मई तक चलेगी। अमरनाथ यात्रा पर जाने से पहले श्रध्दालु जिला चिकित्सालय में अपना चिकित्सीय परीक्षण कराने के लिए पहुंच रहे हैं। अब तक छह दिन में डेढ साौ से अधिक श्रध्दालुओं की ईसीजी हुई है। जिससे जिला चिकित्सालय को बारह हजार रुपये का राजस्व मिला है। हर रोज बैंक खुलने के साथ श्रध्दालु शहर के मधुगढी स्थित पंजाब नेशनल बैंक पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को भी जिले के 42 लोगों पंजीकरण कराए हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


