अमरनाथ यात्रा पंजीकरण को बैंक में फार्म जमा करने वालों की उमड़ी भीड़
पंजाब बैंक में अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण के लिए पहुंचे श्रध्दालु। अमरनाथ यात्रा पंजीकरण को बैंक फार्म जमा करने वालोंअमरनाथ यात्रा पंजीकरण को बैंक फार्म

हाथरस। अमरनाथ यात्रा शुरु होने की तिथि की घोषणा के बाद बाबा के भक्तों में खासा उत्साह है। बैंक में पंजीकरण फार्म जमा करने वाले श्रध्दालुओं की खासी भीड़ उमड़ रही है। बैंक खुलने से पहले श्रध्दालु मधुगढी स्थित पंजाब बैंक पहुंचे। गुरुवार की सुबह से शाम तक पीनएबी शाखा में 110 लोगों ने अपने पंजीकरण कराए। यात्रा पर जाने वाले श्रध्दालु बालटाल व पहलगांव रूट देानों हैं। अब पंजीकरण के बाद श्रध्दालु तैयारियों में जुट गए हैं। हर साल की भांति इस साल भी बाबा अमरनाथ की यात्रा की शुरुआत तीन जुलाई से होने जा रही है। यात्रा को लेकर श्रध्दालुओं में खासा उत्साह है।
जिला चिकित्सालय में मेडीकल कराने वाले श्रध्दालुओं की भीड़ लगी हुई है। जिला चिकित्सालय में चिकित्सीय परीक्षण के लिए श्रध्दालुओं हर रोज लाइन लग रही है। मेडीकल कराने के बाद श्रध्दालु चालान के साथ बैंक में फीस जमा कर रहे हैं। जिस रूट से यात्री जिस तिथि में जाएंगे। उस तिथि में श्रध्दालुओं को बेस कैंप पर पहुंचना होगा। गुरुवार की सुबह बैंक खुलने के साथ श्रध्दालु शाखा पहुंचे। सुबह से शाम तक 110 लोगों ने पंजीकरण कराया है। भीड़ बढ़ने के चलते शुक्रवार से पीएनबी में पुलिस की तैनाती भी होगी। ताकि अन्य ग्राहकों को बैंक में कामकाज निपटाने में परेशानी का सामना न करना पड़े।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


