बाबा के भक्तों के फिटनेस प्रमाण पत्र बनने हुए शुरु

Apr 14, 2026 12:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share

Hathras News - स्वास्थ्य:बाबा के भक्तों के फिटनेस प्रमाण पत्र बनने हुए शुरु बाबा के भक्तों के फिटनेस प्रमाण पत्र बनने हुए शुरु बाबा के भक्तों के फिटनेस प्रमाण पत्र ब

बाबा के भक्तों के फिटनेस प्रमाण पत्र बनने हुए शुरु

हाथरस। पवित्र अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले भोले के भक्तों ने तैयारी शुरु कर दी हैं। यात्रियों के रजिस्ट्रेशन की शुरुआत होने के साथ ही शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल में फिटनेस प्रमाण पत्र बनना भी शुरु हो गए हैं और काफी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। सोमवार को भी अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले भक्तों का फिटनेस प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तांता लगा रहा। हिंदू धर्म में पवित्र अमरनाथ यात्रा का काफी महात्म्य बताया गया है। हर साल देशभर के अलग-अलग राज्यों से हजारों की संख्या में भक्त पवित्र अमरनाथ यात्रा पर जाते हैं। इस साल पवित्र अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरु होकर 28 अगस्त तक चलेगी।

इस साल कुल 57 दिन यात्रा रहेगी। अमरनाथ के लिए सरकार द्वारा रजिस्ट्रेशन भी शुरु कर दिए गए हैं। फिटनेस प्रमाण पत्र जारी किए जाने को लेकर शासन बागला संयुक्त जिला अस्पताल के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. केके शर्मा की अध्यक्षता तीन सदस्यीय बोर्ड का गठन किया है। जिससे की अस्पताल आने वाले यात्रियों के फिटनेस प्रमाण पत्र बन सकें। सोमवार को जब अस्पताल खुला तो काफी संख्या में अमरनाथ यात्री फिटनेस प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पहुंचे। पहले यात्रियों ने पर्चा काउंटर पर लगकर अपना पर्चा बनवाया। इसके लिए उन्हें काफी देर तक लाइन में लगकर कई घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने बोर्ड में सभी चिकित्सकों की रिपोर्ट लगवाई। इसके बाद नोडल अधिकारी डॉ. केके शर्मा द्वारा यात्रियों का फिटनेस प्रमाण पत्र जारी किया।वर्जन::अस्पताल में अमरनाथ यात्रियों के फिटनेस प्रमाण पत्र बनाए जाने शुरु कर दिए गए हैं। इससे लिए शासन ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. केके शर्मा को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। सोमवार को भी काफी अमरनाथ यात्रियों को फिटनेस प्रमाण पत्र बनाए गए।-डॉ. सूर्य प्रकाश, सीएमएस, बागला संयुक्त जिला अस्पताल।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।