Hathras News: अल्ताफ राजा नाइट
Hathras News: अल्ताफ राजा नाई अल्ताफ राजा नाइट अल्ताफ राजा नाइट अल्ताफ राजा नाइट अल्ताफ राजा नाइट अल्ताफ राजा नाइट अल्ताफ राजा नाइट अल्ताफ राजा नाइट अल्ताफ राजा नाइट

Hathras News: हाथरस। ब्रज की द्वार देहरी कहे जाने वाले हाथरस नगर में चल रहे एतिहासिक और लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज परिसर में स्थित पद्म श्री काका हाथरसी मंच पर आयोजित हो रहे रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है। बुधवार की रात को जिला प्रशासन के संयोजन में अल्ताफ राजा नाइट का आयोजन हुआ। जिसमें कई हिट मूवी और एल्बम में अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके अल्ताफ राजा और अयोध्याय से आए कला जगत से जुड़े कलाकार सत्येन्शु पटेल अंशू ने अपनी सुरीली आवाज का जमकर जादू बिखेरा। अल्ताफ राजा के गानों पर लोग झूमते नजर आए। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथित सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भगवान श्रीदाऊजी महाराज के दरबार में जो भी आता है भगवान दाऊबाबा उसकी खाली झोली भरते हैं। उत्तद प्रदेश सरकार द्वारा मेला श्रीदाऊजी महाराज को राजकीय मेला घोषित किया गया। राजकीय मेला घोषित होने के बाद मेला श्रीदाऊजी महाराज और भव्य और दिव्य आयोजित होने लगा है।
कार्यक्रम की शुरुआत
कार्यक्रम में सबसे पहले अयोध्याय से आए कला जगत से जुड़े कलाकार सत्येन्शु पटेल अंशू ने अपने भजन प्रस्तुत किए। उन्होंने सुनाया जय दाऊजी महाराज महाराज जगह-जगह गूंजा, गली-गली गूंजा जय दाऊजी महाराज, फिर सुनाया मैंने तेरी ही भरोसे हुनमान सागर में नैया डाल दई, काहे की तो नाव बनाई काहे की गजडोर, हनुमान काहे की बनाई जंजीर सागर में मैया डाल दई, जिद पर आ गई पार्वती, मेरा भोला है मेरे साथ में झूम झूम के नाचूँ आदि भजनों की प्रस्तुति दी।
अल्ताफ राजा का प्रदर्शन
फिर मंच पर अल्ताफ राजा की एंट्री हुई उन्होंने अपनी आवाज का झादू चलाते सुनाया हुए कभी तो शाम ढले अपने घर गए होते, किसी कि आंख में रहकर संवर गए होते, गजल ने बहते हुए फूल चुन लिए वरना गम में डूब के हम लोग मर गए होते, आवारा हवा का झोंका हूं, हां निकला हूं पल दो पल के लिए, आवारा हवा का झोंका हूं, हां निकला हूं पल दो पल के लिए, इश्क और प्यार का मजा लीजिए, इश्क और प्यार का मजा लीजिए, थोड़ा इंतजार का मजा लीजिए, थोड़ा इंतजार का मजा लीजिए, दिल बेकरार का मजा लीजिए, दिल बेकरार का मजा लीजिए थोड़ा इंतजार का मजा लीजिए, मजा लीजिए, इसकी कड़ी में उन्होंने सुनाया तुम तो ठहरे परदेसी तुम तो ठहरे परदेसी, साथ क्या निभाओगे साथ क्या निभाओगे, सुबह पहली गाड़ी से चले जाओगे, जब तुम्हे अकेले में मेरी याद आएगी के अलावा जा बेवफा जा हमें प्यार, पल दो पल के लिए, आंख ही ना रोई दिल, तुम तो ठहरे परदेसी साथ क्या निभाओगे, यारों मैने पंगा ले लिया, जब से दूर लगे हो रहने आदि गानों से कार्यक्रम में समां बांध दिया। इसके अलावा कलाकार राशिद खान ने में हूं प्रेम रोगी, कहां छिपाऊ ये चेहरा नकाब क्या आदि गाने की प्रस्तुति दी। देर रात तक कार्यक्रम का लुत्फ लेने के लिए भारी संख्या में संगीत प्रेमियों की भीड़ जमा रही। कार्यक्रम में सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, ब्लॉक प्रमुख हाथरस पूनम पांडेय, ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय, सांसद प्रतिनिधि राजेश गुड्डू, एडीएम प्रशांत तिवारी, एसडीएम सदर राजबहादुर आदि उपस्थित रहे।
सुरक्षा व्यवस्था
सुरक्षा-व्यवस्था रही चाक-चौबंद मेला श्रीदाऊजी महाराज के मेला पांडाल में बुधवार की रात को आयोजित अल्ताफ राजा नाइट को लेकर मेला पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट नजर आया। मेले परिसर को आने-वाले सभी मार्गों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। मंच के आस-पास पुलिस कर्मियों की तैनाती और दिन की अपेक्षा अधिक रही। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों पर पुलिस प्रशासन की खासी नजर रही। खासतौर पर संदिग्ध लोगों को लेकर पुलिस अलर्ट रही। हर आने-जाने वाले व्यक्ति पर पुलिस के साथ ही समूचे मेला परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से लगाए गए सीसीटीवी कैमरे की भी निगरानी रही।
लोगों का उत्साह
अल्ताफ राजा को सुने के लिए हर उम्र के लोगों में दिखा क्रेज कई हिट हिंदी फिल्म और एल्बम में अपनी सुरीली आवास का जादू बिखेर चुके अल्ताफ राजा को सुनने को लेकर लोगों में आज भी वहीं क्रेज बना हुआ है, जो कई साल पहले बना हुआ था। बुधवार की रात को मेला श्री दाऊजी महाराज के पांडाल में आयोजित अल्ताफ राजा नाइट में पहुंचे अल्ताफ राजा को सुनने के लिए लोगों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ी। अपने पसंदीदा गायक को सुनने के लिए हर उम्र के लोगों में क्रेज दिखाई दिया। पांडाल में युवा से लेकर नौजवान और अधेड़ उम्र के लोग उन्हें सुनने के लिए पहुंचे। उनके कई हिट गानों जैसे तुम तो ठहरे परदेसी साथ क्या निभाओगे, जा बेवफा जा हमें प्यार जैसे गानों पर युवा झूमते हुए नजर आए।

