ऑपरेशन थिएटर में ले जाकर महिला से दुष्कर्म
Hathras News - ऑपरेशन थिएटर में ले जाकर महिला से दुष्कर्म ऑपरेशन थिएटर में ले जाकर महिला से दुष्कर्म ऑपरेशन थिएटर में ले जाकर महिला से दुष्कर्म ऑपरेशन थिएटर में ले

ऑपरेशन थिएटर में ले जाकर महिला से दुष्कर्म ऑपरेशन थिएटर में ले जाकर महिला से दुष्कर्म - कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के एक गांव के डॉक्टर पर महिला ने लगाया आरोप - महिला ने एसपी से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की - आरोपी डॉक्टर कई दिन पहले महिला व उसके पति के खिलाफ दर्ज कराया है मुकदमा हाथरस। सादाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी निजी डॉक्टर पर महिला से दुष्कर्म का आरोप है। महिला ने इस मामले को लेकर एसपी से शिकायत करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है। जबकि पुलिस की मानें तो डॉक्टर पर लगाए गए आरोप निराधार हैं और आरोपी डॉक्टर ने कई दिन पहले महिला व उसके पति के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है।
कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी बीएएमएस डॉक्टर अपने गांव में अस्पताल का संचालन करता है। आरोप है कि एक महिला अपने भतीजे के साथ पेट दर्द की दवा लेने के लिए अस्पताल गई थी। डॉक्टर ने उसके भतीजे को बाहर बिठा दिया और महिला को ऑपरेशन थिएटर में ले गया। आरोप है कि डॉक्टर ने महिला को जान से मारने की धमकी दी और फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उसने यह भी बताया कि आरोपी डॉक्टर ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। दुष्कर्म के बाद जब महिला ने बाहर निकली और उसने शोर मचा दिया। आरोप है कि डॉक्टर ने उसे धमकाया। गांव पहुंचकर उसने ग्रामीणों को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद गांव के लोग अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर की इस हरकत का विरोध किया। हालांकि पुलिस पूरे मामले को निराधार बता रही है। इस मामले को लेकर महिला ने एसपी से शिकायत की है। ------ वर्जन- डॉक्टर पर लगाए जा रहे सभी आरोप निराधार हैं। महिला खुद को अपने अपने पति को बचाने के लिए डॉक्टर पर यह आरोप लगा रही है, क्योंकि महिला व उसके पति के खिलाफ डॉक्टर के साथ मारपीट करने और अस्पताल में तोड़फोड़ करने का मुकदमा दर्ज है। इस घटना के वीडियो फुटेज भी पुलिस के पास मौजूद हैं। मामले की जांच की जा रही हैl - अमित पाठक, सीओ सादाबाद।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




