Hathras News: लुटसान के पास गड्ढे में बाइक अनियंत्रित, दो कांवड़िए घायल

हिन्दुस्तान, हाथरस
Follow us on Google News
share

Hathras News: लुटसान के पास गड्ढे में बाइक अनियंत्रित, दो कांवड़िए घायललुटसान के पास गड्ढे में बाइक अनियंत्रित, दो कांवड़िए घायललुटसान के पास गड्ढे में बाइक अनियंत्

Hathras News: लुटसान के पास गड्ढे में बाइक अनियंत्रित, दो कांवड़िए घायल

Hathras News: सासनी। सासनी जलेसर मार्ग स्थित गांव लुटसान के निकट रविवार की देर शाम सड़क पर बने गहरे गड्ढे में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार दो कांवड़िए घायल हो गए। जिसमें से एक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिरोजाबाद निवासी विपिन पुत्र राममोहन (22) और गुलशन कुमार पुत्र मूलचंद (20) अपने एक दर्जन से अधिक साथियों के साथ फिरोजाबाद से राजघाट के लिए डाक कांवड़ लेने जा रहे थे। जैसे ही वह लुटसान गांव के पास पहुंचते ही सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इससे बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। विपिन की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस भी सीएचसी पहुंच गई और घायलों से हादसे की जानकारी ली.

बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल, दो रेफर

सासनी। आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग स्थित श्री हनुमान चौकी के निकट रविवार की देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन युवक घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें अलीगढ़ हायर सेंटर रेफर कर दिया।

अलीगढ़ के सासनी गेट निवासी नीरज पुत्र राजा बाबू अपने मित्र चंद्रमोहन पुत्र राजेश वर्मा के साथ बाइक से हाथरस से कार्यालय का काम निपटाकर अलीगढ़ लौट रहे थे। रविवार शाम उनकी बाइक श्री हनुमान चौकी के पास पहुंची। इसी दौरान विपरीत दिशा से सासनी क्षेत्र के नगला फतेला निवासी तिलक पुत्र राधेलाला बाइक से गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में दोनों बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। चंद्रमोहन और तिलक की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए अलीगढ़ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

-

युवा किसान संगठन मोर्चा ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन की मांग

फोटो 42 एसडीएम को ज्ञापन सौंपते युवा किसान संगठन के पदाधिकारी

सासनी। युवा किसान संगठन मोर्चा ने गांव विघेपुर के निकट एक्सप्रेसवे पर उचित एंट्री-एग्जिट और लिंक रोड बनाए जाने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी शिवप्रकाश यादव को एक ज्ञापन सौंपा। संगठन ने कहा कि एक्सप्रेसवे पर सुविधा मिलने से क्षेत्र के किसानों और आम लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी।

ज्ञापन में कहा गया कि विघेपुर के पास एक्सप्रेसवे पर एंट्री-एग्ज़िट और लिंक रोड बनने से किसान अपनी कृषि उपज दिल्ली, नोएडा, अलीगढ़, आगरा समेत अन्य प्रमुख बाजारों तक आसानी से पहुंचा सकेंगे। इससे समय और परिवहन खर्च की बचत होगी। साथ ही क्षेत्र में वेयरहाउस, कोल्ड स्टोरेज, पेट्रोल पंप, होटल समेत अन्य व्यवसायों के विकास की संभावनाएं बढ़ेंगी और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। संगठन ने विद्यार्थियों और मरीजों के लिए भी इस सुविधा को महत्वपूर्ण बताया। बाहर पढ़ने वाले विद्यार्थियों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही आपात स्थिति में गंभीर मरीजों को आगरा व अन्य बड़े चिकित्सा केंद्रों तक कम समय में पहुंचाया जा सकेगा। संगठन ने संबंधित अधिकारियों से मौके का सर्वे कराकर आवश्यक कार्रवाई कराने की मांग की। ज्ञापन राहुल महाजन उर्फ छोटू पंडित की अध्यक्षता में दिया गया। इस दौरान मोनू प्रधान, पुष्पेंद्र रावत, कांता पचौरी, देवेश पचौरी, रोहन सिंह कुशवाह, अमित उपाध्याय, राजकुमार शर्मा, रूपेंद्र शर्मा, पूरन बघेल, जितेंद्र शर्मा, शिशुपाल उपाध्याय, अभिषेक पंडित, ओमप्रकाश शर्मा, सचिन चौधरी, गिरीश शर्मा, पंकज शर्मा, कपूर चंद ठेकेदार, जयप्रकाश नेताजी, मखमल खान समेत क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

-

तहसील समाधान दिवस में 40 शिकायतें पहुंचीं, 10 का मौके पर निस्तारण

समाधान दिवस में कार्रवाई

एसडीएम ने अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

सासनी। तहसील सभागार में सोमवार को तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता उपजिलाधिकारी शिवप्रकाश यादव ने की, जबकि संचालन तहसीलदार डॉली यादव ने किया। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 40 शिकायतें फरियादियों ने अधिकारियों के समक्ष रखीं। इनमें से 10 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत समेत अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें पहुंचीं। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजकर समयबद्ध तरीके से कार्रवाई करने को कहा गया।

एसडीएम शिवप्रकाश यादव ने कहा कि फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए, ताकि फरियादियों को बार-बार तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें।

-

सामान्य प्रश्न

✦सासनी में किस प्रकार के सड़क हादसे हुए हैं?−
सासनी में दो सड़क हादसे हुए: पहला, गहरे गड्ढे में बाइक गिरने से, और दूसरा, दो बाइकों की भिड़ंत से।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsहाथरसHathras News: लुटसान के पास गड्ढे में बाइक अनियंत्रित, दो कांवड़िए घायल