एसएनसीयू में हुए हंगामे की एसीएमओ के नेतृत्व में गठित कमेटी करेगी जांच

Newswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share

Hathras News - फॉओअप:एसएनसीयू में हुए हंगामे की एसीएमओ के नेतृत्व में गठित कमेटी करेगी जांच एसएनसीयू में हुए हंगामे की एसीएमओ के नेतृत्व में गठित कमेटी करेगी जांच एस

एसएनसीयू में हुए हंगामे की एसीएमओ के नेतृत्व में गठित कमेटी करेगी जांच

हाथरस। स्थानीय जिला महिला चिकित्सालय के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) वार्ड बीते 26 अप्रैल को एक नवजात शिशु को भर्ती कराने के लिए एक आशा के परिजनों और स्टाफ में मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के चलते वहां काफी देर तक हंगामा हुआ था। आरोप है कि आशा के परिजनों ने स्टाफ से अभद्रता करते हुए रजिस्टर आदि कागज तक फाड़ दिए थे। अब इस मामले की जांच को लेकर सीएमओ द्वारा एसीएमओ के नेतृत्व में पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। जांच कमेटी जल्द ही अपनी जांच शुरु कर देगी। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव की आशा 26 अप्रैल को अपने परिवार की एक प्रसूता को प्रसव के लिए जिला महिला चिकित्सालय में लेकर पहुंचीं थी।

चिकित्सक और स्टाफ द्वारा सुरक्षित तरीके से डिलीवरी करा दी गई थी। प्रसव के बाद हुए नवजात शिशु की तबियत ठीक नहीं होने पर चिकित्सक ने शिशु को स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) वार्ड में भर्ती कराने की सलाह दी थी। इस पर आशा के परिजन नवजात शिशु को लेकर स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) वार्ड में पहुंच गए थे। इस दौरान एसएनसीयू स्टाफ ने कहा कि शिशु की तबियत ठीक नहीं है और हम बच्चे को भर्ती कर रहे हैं आप कागजी कार्रवाई को पूरा कर दीजिए। इसी बात को लेकर आशा के परिजनों और स्टाफ में विवाद हुआ था। विवाद के चलते वहां काफी देर तक जमकर नोक-झोंक और हंगामा हुआ था। आरोप है कि आशा के परिजनों ने एसएनसीयू में तैनात स्टाफ से अभद्रता करते हुए वहां रखे रजिस्टर आदि कागजों को फाड़ दिया था। स्टाफ ने तुरंत ही हंगामे की सूचना कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को दी थी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी और समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया था। घटना के संबंध में स्टाफ द्वारा कोतवाली हाथरस गेट में तहरीर दी गई थी।अब इस मामले की गहतना से जांच को लेकर सीएमओ द्वारा एसीएमओ डॉ. राजीव गुप्ता के नेतृत्व में पांच सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है। जांच कमेटी में एसीएमओ डॉ. राजीव गुप्ता को अध्यक्षत नामित किया गया है, इसके अलावा सदस्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चंद्रवीर सिंह, जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता ऊषा रानी बीसीपीएम सीएचसी व एक अन्य को सदस्य नामित किया है। कमेटी जल्द ही अपनी जांच शुरु कर देंगी। जांच के दौरान एसएनसीयू स्टाफ, आशा और आशा के परिजनों के बयान दर्ज किए जाने कमेटी अन्य पहलुओं पर जांच करेगी।वर्जन::जिला महिला अस्पताल के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) वार्ड में हुए हंगामे को लेकर जांच कमेटी गठित हुई हैं। जल्द ही जांच कमेटी इस मामले की गहनता के साथ जांच शुरु कर देगी।-डॉ. राजीव गुप्ता, एसीएमओ/अध्यक्ष, जांच कमेटी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।