हाथरस में तेज रफ्तार थार पेड़ से टकराई, एनएसजी कमांडो की मौत
हाथरस जिले में एक दुखद सड़क हादसे में मथुरा के एनएसजी कमांडो योगेन्द्र सिंह की मौत हो गई। उनके साथ कार में सवार तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आगरा उपचार के लिए भेजा गया है। यह हादसा शुक्रवार सुबह उस समय हुआ जब वे होली खेलकर अपने दोस्त के यहां से लौट रहे थे।
हाथरस के सादाबाद क्षेत्र में 6 मार्च तड़के हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एनएसजी कमांडो की मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले जाया गया, जहां से उनकी हालत गंभीर होने पर मथुरा रेफर कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक मथुरा के राया क्षेत्र निवासी योगेंद्र सिंह उर्फ भूरा (32) अपने तीन दोस्तों विष्णु कुमार, सत्यवीर सिंह और जीतू के साथ गुरुवार को होली खेलने हाथरस आए थे। सभी युवक अपने एक दोस्त के घर होली का त्योहार मनाने पहुंचे थे। गुरुवार को होली खेलने के बाद शुक्रवार तड़के चारों दोस्त कार से वापस मथुरा लौट रहे थे। कार योगेंद्र सिंह चला रहे थे।
रास्ते में सादाबाद के पास राया मार्ग पर गांव पल्हावत के मंदिर के पास अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खड़े नीम के पेड़ से जा टकराई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। हादसा इतना भीषण था कि थार के गेट और पहिए टूटकर अलग-अलग बिखर गए। योगेंद्र की मथुरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह साल 2010 में सेना भर्ती हुआ था। 25 दिन पहले ही छुट़टी लेकर घर पहुंचा था। वह 15 मार्च के बाद वीआरएस लेने की तैयारी कर रहा था। लेकिन उससे पहले ही हादसे में उसकी जान चली गई।
कार NSG कमांडो ही चला रहा था
गुरुवार शाम को होली खेलने के बाद शुक्रवार तड़के सभी अपने घर मथुरा लौटने के लिए निकले थे। कार एनएसजी कमांडो योगेंद्र ही चला रहे थे। सादाबाद के पास राया मार्ग पर गांव पल्हावत के मंदिर के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नीम के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
लेखक के बारे में
Sunil Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


