सार्वजनिक स्थान पर युवक को बनाया मुर्गा, पिटाई का वीडियो वायरल

Mar 03, 2026 03:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

Hardoi News - हरदोई में जिला अस्पताल के पास एक युवक को सार्वजनिक रूप से मुर्गा बनाकर पीटा गया। दो वायरल वीडियो में यह घटना कैद हुई है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है। पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन वे मामले की जांच कर रहे हैं। शहर में इस घटना को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

सार्वजनिक स्थान पर युवक को बनाया मुर्गा, पिटाई का वीडियो वायरल

हरदोई। हरदोई मेडिकल कॉलेज के अधीन जिला अस्पताल के मुख्य गेट के पास एक युवक को सार्वजनिक रूप से मुर्गा बनाकर उसकी पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से जुड़े दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनकी शहर में व्यापक चर्चा हो रही है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पहला वायरल वीडियो करीब एक मिनट 17 सेकंड का बताया जा रहा है, जिसमें कुछ लोग युवक को पकड़कर मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में आसपास खड़े तमाशबीनों की भीड़, खड़ी गाड़ियां और पास में प्राइवेट एंबुलेंस नजर आ रही है।

वहीं दूसरा वीडियो लगभग एक मिनट चार सेकंड का है, जिसमें युवक को मुर्गा बनाए जाने का दृश्य स्पष्ट दिखाई देता है। घटना सार्वजनिक स्थान पर होने के कारण लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है। इस संबंध में शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण पर नजर बनाए हुए है और वायरल वीडियो की सत्यता की पड़ताल की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।