Hardoi News: रास्ते में रोककर युवक से मारपीट, दो पर रिपोर्ट दर्ज

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

Hardoi News: हरदोई के कोतवाली देहात क्षेत्र में एक युवक को रास्ते में रोककर दो लोगों ने मारपीट की। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। यह घटना 16 जुलाई को हुई थी जब आरोपी ने युवक को गाली-गलौज कर लाठी-डंडों से हमला कर चोटें पहुंचाईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hardoi News: रास्ते में रोककर युवक से मारपीट, दो पर रिपोर्ट दर्ज

Hardoi News: हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र में रास्ते में रोककर युवक से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरियांवां थाना क्षेत्र के अख्तियारपुरवा निवासी श्रीदयाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 जुलाई को वह हरदोई से अपने घर लौट रहे थे। दोपहर करीब 1:30 बजे महोलिया शिवपार स्थित सिद्ध बाबा मंदिर के पास रामशरण और शौकीन ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं।

शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके की ओर आने लगे तो आरोपित जान-माल की धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाली देहात पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।