Hardoi News: दो बार मेड़बंदी के बाद भी मेड़ तोड़ने का आरोप
Hardoi News: हरदोई में मोदी राठौर युवा सेना ने एसपी को धरना प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन दिया। ज्ञापन में ग्रामीण हरिराम ने आरोप लगाया कि राजस्व टीम द्वारा मेड़बंदी के बावजूद विपक्षियों ने खेत की मेड़ तोड़ी। उन्होंने एसपी से कार्रवाई की मांग की है।
Hardoi News: हरदोई। मोदी राठौर युवा सेना ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन कर एसपी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया कि टड़ियावां थाना क्षेत्र के जनसरी गांव निवासी हरिराम ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर खेत की मेड़ तोड़े जाने के मामले में कार्रवाई की मांग की है। आरोप है राजस्व टीम द्वारा दो बार मेड़बंदी कराने के बावजूद विपक्षी ने मेड़ गिरा दी। शिकायती पत्र के अनुसार, 13 अक्टूबर 2025 को राजस्व कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर दो बार खेत की मेड़बंदी कराई थी। पीड़ित हरिराम ने स्वयं को गरीब और असहाय बताते हुए पुलिस अधीक्षक से खेत की मेड़ दोबारा बंधवाने तथा राजस्व विभाग के आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
ज्ञापन पर सचिन राठौर, मंजीव राठौर, सोनू व अन्य लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


