मल्लावां में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने दी जान

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

सुमेरपुर गांव में पारिवारिक विवाद के चलते 30 वर्षीय राजेश कुमार ने बाग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी मालती के साथ कहासुनी के बाद वह नाराज होकर घर से निकला और पेड़ पर फांसी लगा ली। अब वह अपनी पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है।

मल्लावां में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने दी जान

मल्लावां। सुमेरपुर गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने बाग में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुमेरपुर निवासी 30 वर्षीय राजेश कुमार खेतीबाड़ी व दिल्ली में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार, वह करीब 10 दिन पहले ही दिल्ली से घर लौटा था। शुक्रवार सुबह किसी बात को लेकर उसकी पत्नी मालती से कहासुनी हो गई। विवाद के बाद वह नाराज होकर घर से निकल गया। बताया गया कि राजेश गांव के बाहर स्थित गुड्डू सिंह के बाग में पहुंचा। वहां पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर करीब 11 बजे खेतों की ओर गए किसानों ने पेड़ से शव लटकता देखा।

जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल विद्यासागर पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।