यूपीएससी में 286वीं रैंक पाकर योगेंद्र कुमार सिंह पटेल ने बढ़ाया जिले का मान
Hardoi News - नोट: फोटो अगली फाइल से भेजेंगे मल्लावां, (हरदोई), संवाददाता। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में मल्लावां क्षेत्र के काजीपुर गांव न

मल्लावां, (हरदोई), संवाददाता। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में मल्लावां क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी योगेंद्र कुमार सिंह पटेल ने 286वीं रैंक हासिल कर गांव से लेकर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। किसान के बेटे की सफलता से परिजनों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।योगेंद्र कुमार सिंह पटेल खेतीबाड़ी करने वाले गिरीश कुमार के पुत्र हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा लखनऊ पब्लिक स्कूल माधौगंज से हुई। उन्होंने वर्ष 2011 में हाईस्कूल और 2013 में इंटरमीडिएट की परीक्षा लखनऊ के सीएमएस विद्यालय से उत्तीर्ण की। इसके बाद वर्ष 2017 में आईआईटी कानपुर से बीटेक की डिग्री प्राप्त की।
एमटेक करने के बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बैंगलोर में दो वर्षों तक नौकरी की, लेकिन नौकरी में मन न लगने पर वर्ष 2023 में उन्होंने त्यागपत्र देकर सिविल सेवा की तैयारी शुरू कर दी। कड़ी मेहनत और लगन के बल पर वर्ष 2026 में उन्हें सफलता मिली और उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में 286वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। योगेंद्र की माता रामरोशनी शिक्षिका हैं, जबकि उनके पिता गिरीश कुमार किसान हैं। माता पिता वर्तमान में माधौगंज में रह रहे हैं। उनके बड़े भाई पंकज एलटी पद पर कार्यरत हैं। कानपुर के डफरिन अस्पताल में नौकरी करते हैं।गांव से लेकर कस्बे में जश्न का माहौल, मिल रहीं बधाईयांमाधौगंज, संवाददाता। विकास खण्ड के गांव काजीपुर निवासी नरेश पटेल के परिवार में यूपीएससी 2025 परीक्षा ने खुशियों की बौछार कर दी खबर जब क्षेत्र में हुई तो लोग बधाईयां दे रहे हैं। छात्र की मां रामरोशनी उच्च प्राथमिक विद्यालय बघौडा में सहायक अध्यापिका हैं। मां की प्रेरणा से बेटे ने बड़ी सफलता हासिल करने का मन बनाया। गांव से लेकर कस्बे में रहकर तैयारी की। योगेन्द्र ने बताया कि उसकी सफलता का श्रेय गुरुजन माता-पिता व छोटे भाई लैब टेक्नीशियन कानपुर योगेश कुमार को जाता है। इसके साथ ही परिवार के शिक्षक कृष्णपाल सिंह, मनोज कुमार, अनूप कुमार सहित इष्टमित्रों का सहयोग मिलता रहा है। योगेंद्र का कहना है कि कोई भी सफलता के लिए एकाग्रता और साहस की जरूरत होती है। रटने के बजाय विभिन्न विषयों को समझने की जरूरत हैं। होनहार की सफलता को लेकर गदगद सुधीर पटेल, माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष सुधीर गंगवार, नीरज गुप्ता, खंड शिक्षा अधिकारी सन्तोष कुमार ने परिवार के लोगों को बधाई दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


