नई शिक्षा नीति के बारे में दिए टिप्स
Hardoi News - हरदोई के सेंट जेवियर स्कूल में नई शिक्षा नीति पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। स्कूल की प्रिंसिपल मौसमी ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। कार्यशाला में विशेष शिक्षा नीतियों पर बल दिया गया और विशेषज्ञों ने इसके सकारात्मक परिणामों पर चर्चा की।
हरदोई। शहर के सेंट जेवियर स्कूल में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें नई शिक्षा नीति के बारे में जानकारियां दी गई। शुभारंभ स्कूल प्रिंसिपल मौसमी ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा की नई शिक्षा नीति पर विशेष बल दिया जा रहा है। इसलिए इस प्रकार की कार्यशाला बहुत आवश्यक है। सलस इंटरनेशनल स्कूल सीतापुर के पंकज कुमार वर्मा व ऑक्सफोर्ड ग्लोबल पब्लिक स्कूल लखीमपुर के प्रिंसिपल प्रधानाचार्य नितेश कुमार ने प्रभावी ढंग से विषय की व्याख्या की। उन्होंने इसके सकारात्मक परिणाम बताएं और विशेष शिक्षा नीतियों को अपनाने पर बल दिया आए मेहमानों का स्वागत प्रिंसिपल मौसमी ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


