ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हरदोईराजस्व टीम पर महिलाओं ने चलाए ईंट-पत्थर

राजस्व टीम पर महिलाओं ने चलाए ईंट-पत्थर

फत्तेपुर गांव में कब्जे की शिकायत पर पहुंची राजस्व टीम पर ग्रामीणों ने ईंट पत्थर चलाकर हमला कर दिया। उन्होंने भाग कर खुद को बचाया। दूसरी ओर ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान चुनावी रंजिश से उनके...

राजस्व टीम पर महिलाओं ने चलाए ईंट-पत्थर
हिन्दुस्तान टीम,हरदोईFri, 12 Jan 2018 11:23 PM
ऐप पर पढ़ें

फत्तेपुर गांव में कब्जे की शिकायत पर पहुंची राजस्व टीम पर ग्रामीणों ने ईंट पत्थर चलाकर हमला कर दिया। उन्होंने भाग कर खुद को बचाया। दूसरी ओर ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान चुनावी रंजिश से उनके खेतों से खड़ंजा निकलवा रहे हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार करते हुए शांतिभंग में जेल भेज दिया।

एसीओ सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि वह कब्जे की शिकायत पर गांव पहुंचे थे। खेतों की नापजोप शुरू होने पर कुछ ग्रामीणों ने उनकी टीम पर गालीगलौज करते हुए ईंट पत्थर से हमला कर दिया। इससे हड़कम्प मच गया। जान बचाने के लिए जिसे जिधर जगह मिली वह उधर भागा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने नितिन, उसकी मां सुनीता, रिचा व गीता को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। राजस्व टीम के मुताबिक कुछ खेत बढ़े हुए पाए गए थे। आगे पैमाइश बढ़ती इससे पहले ही कुछ ग्रामीणों ने विरोध करते हुए पत्थर आदि चलाने शुरू कर दिए। दूसरी ओर सुनीता आदि का आरोप था कि प्रधान चुनावी रंजिश के चलते उनके खेतों से खड़ंजा निकलवा रहे हैं। इसका वह लोग पहले भी विरोध करते हुए उच्चाधिकारियों से भी शिकायत कर चुके हैं। घटना के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात हो गया। पुलिस की देखरेख में नापजोक करने के बाद खड़ंजा बिछाने का काम शुरू कर दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें