Hardoi News: घर में घुसकर मारपीट और धमकी देने का आरोप, दो पर मुकदमा

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

Hardoi News: मल्लावां की संजना अपने पति के साथ सोनीपत में काम करती है। 2 जून को वह गांव आई और काम के दौरान पड़ोसियों से मारपीट की गई। संजना ने पुलिस में शिकायत की लेकिन उचित कार्रवाई नहीं हुई। न्याय न मिलने पर उसने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

Hardoi News: घर में घुसकर मारपीट और धमकी देने का आरोप, दो पर मुकदमा

Hardoi News: मल्लावां। मोहल्ला कस्बा राघौपुर निवासी संजना के मुताबिक वह अपने पति के साथ सोनीपत, हरियाणा में मजदूरी करती है। वह दो जून को गांव आई थी और अपना मकान बनवा रही थी। आरोप है कि चार जुलाई की सुबह करीब आठ बजे वह बेटी के साथ वापस सोनीपत जाने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान पड़ोसी राजेश और पंकज उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे। संजना के अनुसार उसने घटना की शिकायत थाने में की, लेकिन उसकी तहरीर सही तरीके से दर्ज नहीं की गई और उससे हस्ताक्षर करा लिए गए। न्याय न मिलने पर महिला ने अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन तृतीय हरदोई के न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया।

न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने राजेश और पंकज के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsहरदोईHardoi News: घर में घुसकर मारपीट और धमकी देने का आरोप, दो पर मुकदमा