Hardoi News: बाइक की टक्कर से महिला घायल, रिपोर्ट दर्ज

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

Hardoi News: हरदोई के कोतवाली देहात क्षेत्र में सड़क पार करते समय एक महिला को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। महिला, जो पूजा कर लौट रही थी, को घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

Hardoi News: बाइक की टक्कर से महिला घायल, रिपोर्ट दर्ज

Hardoi News: हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र में सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। महोलिया शिवपार निवासी जगदीश चंद्र की तहरीर पर पुलिस ने बाइक संख्या यूपी 30 बीक्यू 0571 के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर के अनुसार 29 जून की शाम काली माता मंदिर से पूजा कर लौट रही उनकी पत्नी गुड़िया सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज व लापरवाही से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल महिला का उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।