Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsWoman Files Case Against In-Laws for Assault Miscarriage and Theft in Madhya Pradesh
चारों के साथ नहीं रही तो ससुराल में नहीं रहने दूंगी...तीन जेठ पर छेड़छाड़ में मुकदमा दर्ज

चारों के साथ नहीं रही तो ससुराल में नहीं रहने दूंगी...तीन जेठ पर छेड़छाड़ में मुकदमा दर्ज

संक्षेप:

Hardoi News - सांडी की एक महिला ने अपनी सास की शह पर तीन जेठों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट, गर्भपात और चोरी की शिकायत की है। आरोप है कि जेठों ने उसे जबरन दवा खिला दी और विरोध करने पर उसे पीटा। पीड़िता के पति के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

Jan 02, 2026 06:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

सांडी। एक महिला ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सास की शह पर तीन जेठों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट से गर्भपात कराने और घर से सामान चोरी करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक महिला ने बताया कि मुरौली ग्वाल निवासी माया मिश्र से उसकी शादी पांच साल पहले हुई थी। पति दिल्ली में नौकरी करता है। आरोप है कि उसके तीन जेठ आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। विरोध पर सास पुष्पा देवी ने दबाव बनाते हुए कहा कि यदि चारों के साथ नहीं रही तो ससुराल में रहने नहीं दिया जाएगा। मामले को देखते हुए ग्राम प्रधान ने उसे अलग करवा दिया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आरोप है कि इसके बावजूद जेठ श्याम ने जबरन दवा खिला दी और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर पेट में लात मार दी, जिससे तीन माह का गर्भपात हो गया। इसके बाद ससुर जयनारायण ने माफी मांगते हुए उसे मायके लखनऊ से वापस ससुराल लाकर छोड़ा। पीड़िता के अनुसार 23 दिसंबर को आरोपितों ने उसके पति के साथ मारपीट की। अगले दिन जब वह लखनऊ से ससुराल पहुंची तो उसके कमरे से सारा सामान गायब मिला। सूचना पर पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपितों को थाने ले गई, लेकिन उस समय कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपित इससे पहले पहली बहू की भी जलाकर हत्या कर चुके हैं। मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा से की गई। उनके आदेश पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।