संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने जहरीला पदार्थ पीया, अस्पताल में मौत

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

हरदोई के बघौली थाना क्षेत्र के पनुवा गांव में 46 वर्षीय रिंकी देवी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ पी लिया। इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाने पर उनकी मृत्यु हो गई। उनके पति गाजियाबाद में काम कर रहे हैं और घटना की जानकारी नहीं है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की है।

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने जहरीला पदार्थ पीया, अस्पताल में मौत

हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के पनुवा गांव में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर में रखा जहरीला पदार्थ पी लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बघौली थाना क्षेत्र के पनुवा गांव निवासी 46 वर्षीय रिंकी देवी के पति संतोष सिंह गाजियाबाद में रहकर नौकरी करते हैं। देवर सर्वेश कुमार ने बताया कि रिंकी देवी ने जहरीला पदार्थ किन परिस्थितियों में पीया इसकी जानकारी नहीं है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि जिला अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्रवाई की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।