पत्नी ने पति व साथियों पर गेहूं चोरी का आरोप
Hardoi News - गांव मुरौली-कठेरियान में एक महिला गुड़िया ने अपने पति पंकज और उसके साथियों पर गेहूं चोरी का आरोप लगाया है। उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बताया कि रात में उसका पति और उसके दोस्त घर के बाहर खड़े थे। सुबह जब वह नीचे आई तो गेहूं की 25 बोरियां गायब थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सांडी। थाना क्षेत्र के गांव मुरौली-कठेरियान में एक महिला ने अपने ही पति और उसके साथियों पर गेहूं चोरी करने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गांव निवासी गुड़िया ने तहरीर में बताया कि गुरुवार रात वह छत पर सो रही थी। देर रात उसकी देवरानी संचिता घर से बाहर गई तो उसने देखा कि गुड़िया के पति पंकज अपने साथियों कैलास, रजत समेत कुछ लोगों के साथ घर के बाहर खड़े थे। महिला के अनुसार, शुक्रवार सुबह जब वह नीचे आई तो कमरे में रखी गेहूं की 25 बोरियां गायब थीं।
इस पर उसने पति और उसके साथियों पर चोरी की आशंका जताई और थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले में हल्का इंचार्ज ललित सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


