जंगली जानवर की अफवाह से लोन्हारा में दहशत
जंगली जानवर की अफवाह से लोन्हारा में दहशतजंगली जानवर की अफवाह से लोन्हारा में दहशतजंगली जानवर की अफवाह से लोन्हारा में दहशत

कछौना। ग्राम लोन्हारा में जंगली जानवर देखे जाने की अफवाह से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पूरे क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए इसे कोरी अफवाह करार दिया है। शुक्रवार की सुबह गांव के ही एक युवक ने गांव के निकट एक बाग के पास चीते के शावक आने की बात बताई। इसकी भनक ग्रामीणों को लगी तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय वन विभाग की टीम ने कांबिंग शुरू की तो नतीजा शून्य निकला। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन क्षेत्राधिकारी वीके सिंह ने बताया शेर व टाइगर जैसे किसी जानवर की मौजूदगी का प्रमाण नहीं मिला है।
अन्य कोई जंगली जानवर हो सकता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


