Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsWater Source Conservation Campaign by RSS Action Against Encroachments in Peepargav Nawada
हरदोई में तालाब पर कब्जा, एसडीएम ने की जांच

हरदोई में तालाब पर कब्जा, एसडीएम ने की जांच

संक्षेप:

Hardoi News - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हिंदू आध्यात्मिक सेवा संस्थान द्वारा जल स्रोत संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। लखनऊ मंडलायुक्त के निर्देश पर, पीपरगांव नेवादा में एक तालाब पर अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई है। बढ़ती जनसंख्या और जल संकट के कारण तालाबों का संरक्षण आवश्यक है।

Nov 23, 2025 11:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

प्राकृतिक जल स्रोतों को उनके मूल स्वरूप में बचाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन हिंदू आध्यात्मिक सेवा संस्थान द्वारा जल स्रोत संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पीपरगांव नेवादा में एक कब्जायुक्त तालाब पर बड़ी कार्रवाई शुरू की गई है। लखनऊ मंडलायुक्त के निर्देश पर एसडीएम संडीला ने मौके पर पहुंचकर तालाब का निरीक्षण किया। प्राकृतिक जल स्रोत संरक्षण अभियान के प्रमुख प्रमोद बिहारी शुक्ला ने बताया कि बढ़ती जनसंख्या और बेतहाशा जल दोहन के बीच तालाबों व कुओं का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आधुनिकता की दौड़ में लोग जरूरत से अधिक भूजल निकाल रहे हैं, जिससे जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसी उद्देश्य से अभियान के अंतर्गत तालाबों से अवैध कब्जे हटवाकर उन्हें पुनर्जीवित करने की पहल की गई है। शिकायत के आधार पर तहसील संडीला के ब्लॉक भरावन स्थित नेवादा पीपरगांव में गाटा संख्या 635 पर बने तालाब का निरीक्षण किया गया। आरोप है कि तालाब पर अवैध कब्जा किया गया है। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत के आदेश पर एसडीएम ने मौके पर जांच-पड़ताल कर रिपोर्ट तैयार की। इसी प्रकार गोंडवा गोनी स्थित श्री भुइयेश्वर महादेव मंदिर के पास के सदियों पुराने तालाब का मामला भी सामने आया है। कागजों में आबादी की जमीन के रूप में इसे दर्ज बताया जा रहा है। अभियान के तहत ऐसे सभी मामलों को शासन-प्रशासन के संज्ञान में लाया जाएगा ताकि जल स्रोतों को संरक्षित किया जा सके।