वोट काटने वाले बीएलओ से किया जवाब-तलब
Hardoi News - वोट काटने वाले बीएलओ से किया जवाब-तलबवोट काटने वाले बीएलओ से किया जवाब-तलबवोट काटने वाले बीएलओ से किया जवाब-तलबवोट काटने वाले बीएलओ से किया जवाब-तलब

सवायजपुर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलयों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अंतिम रूप से तैयार मतदाता सूची का प्रकाशन होने के बाद धीरे-धीरे बीएलओ की कारस्तानी उजागर हो रही है। सोमवार को सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के अमिरता गांव निवासी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि उनका वोट गांव की ही बीएलओ सीमा सिंह ने काट दिया है। उनके मकान संख्या 22 में 2 अन्य लोगों के नाम जोड़ दिए हैं। मंगलवार को आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ में खबर प्रकाशित हुई तो प्रशासन हरकत में आया। जांच में पाया बीएलओ ने झोल किया है। सवायजपुर एसडीएम मयंक कुंडू ने बताया कि संतोष कुमार सिंह का वोट बनवाया जा रहा है।
संबंधित बीएलओ को तीन दिन का समय दिया गया है। वह अपना तय समय में स्पष्टीकरण दें। अन्यथा की स्थिति में बीएलओ को दोषी मानते हुए सस्पेंड कर दिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


