
ई-रिक्शा चालक से दरोगा ने की गालीगलौज
Hardoi News - हरदोई में दो वीडियो वायरल हुए हैं, जिसमें एक ई-रिक्शा चालक पुलिसकर्मी पर गालीगलौज और नशे का आरोप लगाता है। वीडियो में पुलिसकर्मी खुद को दरोगा बताते हुए पैसे लेने की बात करते हैं। इस मामले में कोतवाली देहात इंस्पेक्टर ने अभी वीडियो नहीं देखा है, लेकिन जांच जारी है।
हरदोई। सोशल मीडिया में दो वीडियो वायरल हुए हैं। पहले में ई-रिक्शा चालक दरोगा पर गालीगलौज का आरोप लगा रहा है। फिलहाल आपका अपना अखबार ‘हिन्दुस्तान’ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया में बुधवार को दो वीडियो वायरल हुए। एक वीडियो 20 सेकंड का है। इसमें पुलिसकर्मी की बाइक दिखाई दे रही है। कुछ लोग पुलिसकर्मी की बाइक होने के बात भी कह रहे हैं। दूसरा वीडियो 2 मिनट 3 सेकंड का है। इसमें दो लोगों में बातचीत हो रही है। एक अपने को ई रिक्शा चालक बता रहा है। वीडियो में सुनाई दे रहा है कि ई रिक्शा चालक कहता है उसे गाली मत देना।
इस पर पुलिस कर्मी उसे खुद के दरोगा होने की बात कह रहा है। ई रिक्शा चालक कह रहा है कि पुलिस कर्मी नशे का सेवन कर रहे थे। उसी समय उसका हाथ लगने से उनकी ग्लास नीचे गिर गई। इसके बदले में उसने पैसे भी दिए हैं। वह पैसे पुलिसकर्मी के हाथ में दिखाई दे रहे हैं। वहीं, वीडियो में पुलिसकर्मी अपने आप को कोतवाली देहात क्षेत्र का इंचार्ज बता रहा है। कोतवाली देहात इंस्पेक्टर हरिनाथ यादव ने बताया कि उन्होंने अभी वीडियो देखा नहीं है। फिलहाल जानकारी हुई है कि वह उनके ही थाना क्षेत्र का है। इस समय संबंधित पुलिस कर्मी ड्यूटी बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में कर रहे हैं। यह वीडियो बिलग्राम क्षेत्र का है या उनके क्षेत्र का है। इस विषय में जानकारी कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




