Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsViral Video of Violent Clash in Pachdevra Village Amid Dispute
दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल

दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल

संक्षेप:

Hardoi News - फोटो 15 वायरल वीडियो का ग्रीब दो पक्षों में जमकर चले वीडियो वायरलदो पक्षों में जमकर चले वीडियो वायरलदो पक्षों में जमकर चले वीडियो वायरलदो पक्षों में ज

Jan 08, 2026 06:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

फोटो 15 वायरल वीडियो का ग्रीब पचदेवरा। थाना क्षेत्र के बिल्सर हिलन गांव में बुधवार को मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। फिलहाल वायरल वीडियो की पुष्टि आपका अपना अखबार ‘हिन्दुस्तान’ नहीं करता है। भगवान बक्स ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के ही महावीर, अंकित, आशू और अमित ने पहले उसकी भतीजी निगम पुत्री भूरे सिंह के साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। जब उसने बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने उससे भी मारपीट की, जिससे वह और उसकी भतीजी घायल हो गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं दूसरे पक्ष से आशु ने आरोप लगाया कि भगवान बक्स पक्ष के लोगों ने उसके घर की एक महिला का सिर फोड़ दिया, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के दर्जनों लोग, महिलाएं, पुरुष और बच्चे लाठी-डंडों के साथ एक-दूसरे पर हमला करते और गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान कई लोगों को चोटें आई है। पचदेवरा थानाध्यक्ष शिवनारायण सिंह ने बताया कि प्राप्त तहरीर और वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।