हरदोई में युवक की हत्या का वीडियो वायरल, लाठियां बरसाते दिखे दबंग

Feb 12, 2026 10:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

Hardoi News - बेहटा गोकुल (हरदोई), संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम बल्हेरा में युवक की पीट-पीटकर हत्या

हरदोई में युवक की हत्या का वीडियो वायरल, लाठियां बरसाते दिखे दबंग

बेहटा गोकुल (हरदोई), संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम बल्हेरा में युवक की पीट-पीटकर हत्या का वीडियो वायरल होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। हालांकि वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में कुछ लोग सड़क पर पड़े युवक को फिल्मी अंदाज में लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं, जबकि ग्रामीण भय के कारण मूकदर्शक बने खड़े रहे। किसी ने उसे बचाने की हिम्मत नहीं की। बताते हैं कि जिस वक्त हमलावर युवक की पिटाई कर रहे थे, उसी वक्त किसी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। यह आठ सेकेंड का है। बल्हेरा में घटी यह घटना 10 फरवरी की सुबह की है।

ग्राम बल्हेरा निवासी अक्षय 36 वर्ष की गांव के ही पांच लोगों ने मारपीट कर हत्या कर दी थी। मृतक के भाई सूरज की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी समझाने-बुझाने के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। युवक के भाई सूरज ने बताया कि पुलिस ने उन्हें तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही थी, जबकि बाद में पुलिस द्वारा किसी भी गिरफ्तारी से इनकार किया जा रहा है। इससे परिजनों में आक्रोश है। प्रभारी थानाध्यक्ष श्री प्रकाश ने बताया कि अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। वायरल वीडियो के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।