महिला के पेट पर लात मार जेठ की नाक काटने का आरोप
जयराजपुर गांव में एक मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। एक युवक ने पत्नी के साथ मारपीट की शिकायत की थी। हमलावरों ने पति को पीटा और पत्नी को पेट में लात मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

टड़ियावां। थाना क्षेत्र के जयराजपुर गांव में मामूली विवाद ने रविवार शाम को खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। एक दिन पहले युवक ने पत्नी के साथ मारपीट की शिकायत थाने में कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हमलावरों ने पति को पीटा। पत्नी के पेट में लात मारी। आरोप है कि जब बीचबचाव करने जेठ आए तो हमलावरों ने उनकी नाक काट दी। आरोपित संजय, विनय, विजय और अनंतू ने रिपोर्ट दर्ज कराने से खफा होकर गजराज पर जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी अनीता को हमलावरों ने बेरहमी से पेट पर लात मार दी, जिससे वह मरणासन्न हो गई।
बचाने आए बाबूराम की नाक काट दी गई। इस घटना में संदीप और शैलेन्द्र भी गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भेजकर गजराज के चचेरे भाई महेश की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


