
पंचायत के दौरान ब्लॉक परिसर में युवक की पिटाई
Hardoi News - पंचायत के दौरान ब्लॉक परिसर में युवक की पिटाई-दोनों पक्षों ने दी तहरीर; पुलिस जांच में जुटीसांडी, संवाददाता। ब्लॉक परिसर में बुधवार को उस समय हड़कंप म
सांडी। ब्लॉक परिसर में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब दो पक्षों के विवाद के बीच पंचायत के लिए आए एक युवक की ब्लॉक परिसर में ही जमकर पिटाई कर दी गई। चीख-पुकार सुनकर ब्लॉक प्रमुख अनिल राजपूत मौके पर पहुँचे। उनके आते ही आरोपित पक्ष फरार हो गया। प्रमुख ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना से एक रात पहले भी दोनों पक्ष आमने-सामने आए थे। आरोप है कि मयोढ़ा निवासी लकी मिश्र, नेकपुर हातीमपुर निवासी रोहित आदि ने कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के नगला मुनिपुर निवासी युवक से 3300 रुपये रंगदारी वसूली।
इस दौरान हुई बातचीत की कथित मोबाइल रिकॉर्डिंग भी मौजूद होने की बात सामने आई है। सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस रोहित को हिरासत में लेकर थाने ले गई। लकी मिश्र ने इन आरोपों से इंकार किया है। मामले के समाधान के लिए बुधवार को दोनों पक्ष ब्लॉक प्रमुख अनिल राजपूत के कक्ष में पहुंचे थे। बातचीत चल रही थी कि तभी ब्लॉक परिसर में मौजूद लकी मिश्रा पर दूसरे पक्ष के 10-12 लोगों ने हमला बोल दिया और उसे बुरी तरह पीट दिया। चीख-पुकार सुनकर ब्लॉक कर्मचारी और प्रमुख बाहर आए, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। लालपुर निवासी परशुराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार रात उसका मौरंग लदा ट्रक सांडी क्षेत्र के अंटवा स्थित गंगा एक्सप्रेसवे अंडरपास से गुजर रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष ने उसके ट्रक चालक से रुपए वसूले और धमकाया। दूसरी ओर ब्लॉक प्रमुख अनिल राजपूत ने कहा कि परशुराम किराए के ट्रकों से अवैध बालू खनन कराता है। गंगा नदी से बालू सप्लाई करता है। उन्होंने कहा कि पंचायत के दौरान ब्लॉक परिसर में मारपीट की घटना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रमुख ने एसएचओ और सीओ को फोन कर तत्काल कार्रवाई का अनुरोध किया। प्रभारी एसएचओ श्याम बाबू ने बताया कि पीआरवी द्वारा पकड़े गए युवक के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है। दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच जारी है। पुलिस घटनास्थल और वीडियो साक्ष्यों के आधार पर पूरे प्रकरण की छानबीन कर रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




