Hardoi News: गाली-गलौज के विरोध पर युवक और महिला से मारपीट, चार पर रिपोर्ट
Hardoi News: हरदोई के लोनार थाना क्षेत्र में 16 जुलाई को श्याम प्रकाश ने पुलिस को बताया कि राजन सिंह और उसके साथियों ने उसे और सुधा देवी को लाठी-डंडों से पीटा। आरोपितों ने श्याम को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hardoi News: हरदोई। लोनार थाना क्षेत्र के बघौरी निवासी श्याम प्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 जुलाई की शाम वह गांव के बाहर नीम के पेड़ के नीचे अन्य लोगों के साथ बैठे थे। इसी दौरान गांव का राजन सिंह वहां पहुंचा और गाली देने की बात कहने लगा। इसके बाद रोहित सिंह, मोहित सिंह, मनोज सिंह और राजन सिंह ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों तथा लात-घूंसों से उनकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचीं सुधा देवी को भी आरोपितों ने मारपीट कर घायल कर दिया। जाते समय आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
लोनार पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चारों आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


