एसडीएम की रोक के बावजूद निर्माण, मना करने पर दो लोगों को पीटा

Dec 19, 2025 09:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

Hardoi News - एसडीएम की रोक के बावजूद मना करने पर दोएसडीएम की रोक के बावजूद मना करने पर दोएसडीएम की रोक के बावजूद मना करने पर दोएसडीएम की रोक के बावजूद मना करने पर दो

एसडीएम की रोक के बावजूद निर्माण, मना करने पर दो लोगों को पीटा

बेहटागोकुल, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुर में एसडीएम के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद लोगों द्वारा कथित तौर पर पुलिस की साठगांठ से जबरन निर्माण का विरोध करने पर दो लोगों को लाठी और लोहे की रॉड से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्राम मानपुर निवासी रामबाबू शर्मा ने बताया कि गांव के किनारे उनकी पैतृक भूमि पर गांव निवासी लोग जबरन निर्माण करा रहे थे। ‌‌इस पर उन्होंने 17 दिसंबर को एसडीएम सदर सुशील मिश्रा को प्रार्थना पत्र दिया था। एसडीएम ने थाना प्रभारी धर्मेंद्र गिरी को निर्माण न होने देने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद शाम करीब चार बजे थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और विपक्षियों से निर्माण कराने की बात कही।

अगले दिन 18 दिसंबर की सुबह विपक्षी करीब 20 साथियों के साथ दोबारा निर्माण कराने लगे। इसकी सूचना मिलने पर रामबाबू शर्मा और उनके भतीजे प्रेमकुमार मौके पर पहुंचे और निर्माण रोकने को कहा। इस पर लोगों ने एक राय होकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल रामबाबू शर्मा के पुत्र सौरभ ने आरोप लगाया कि पुलिस की शह पर ही जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। क्षेत्राधिकारी हरपालपुर सत्येंद्र सिंह ने बताया कि यह जमीनी विवाद का मामला है। इसमें मारपीट हुई है। एक पक्ष की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है और मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;