राजस्व टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोला, शाहाबाद के एसडीएम को सिर में लगी चोट

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

शाहाबाद के परियल गांव में बाढ़ राहत निरीक्षण के दौरान एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा पर ग्रामीणों ने पथराव किया। कोटेदार की दुकान पर जांच के दौरान विवाद बढ़ गया, जिससे एसडीएम घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में प्राथमिक उपचार दिया गया। प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

राजस्व टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोला, शाहाबाद के एसडीएम को सिर में लगी चोट

शाहाबाद। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के परियल गांव में बाढ़ राहत की तैयारियों को लेकर एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा की अगुवाई में निरीक्षण करने पहुंची टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। कोटेदार की दुकान पर जांच के दौरान किसी बात को लेकर ग्रामीण उग्र हो गए। टीम पर पथराव के दौरान एसडीएम के सिर में चोट आई। आनन-फानन में एसडीएम को सीएचसी ले जाया गया। वहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। तहसील की सीमा में आने वाले परियल गांव में सोमवार दोपहर बाद राजस्व टीम पहुंची। गर्रा की बाढ़ से बचाव के इंतजामें का जायजा लेना शुरू कर दिया। तभी कुछ ग्रामीणों ने राशन कोटेदार द्वारा राशन वितरण सही से न करने की शिकायत की।

शाम करीब पांच बजे एसडीएम समेत राजस्व टीम कोटेदार की दुकान पर पहुंच गई। इसी दौरान कोटेदार से राजस्व टीम की नोकझोंक शुरू हो गई। कोटेदार के चाचा जिला पंचायत सदस्य हैं। विवाद उग्र होते ही कोटेदार समर्थक ग्रामीणों ने टीम पर पथराव कर दिया। इस दौरान सिर में पत्थर लगने से एसडीएम घायल हो गए।सीओ आलोक नारायण राज ने बताया कि एसडीएम बाढ़ नियंत्रण का जायजा लेने गए थे। वहां अराजकतत्वों ने पथराव किया है। इससे एसडीएम घायल हुए हैं। सीएचसी में उनका उपचार कराया गया है। आरोपितों के खिलाफ तहरीर मिलते रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि एसडीएम शाहाबाद के घायल होने की जानकारी मिली है। एडीएम न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी को मौके पर भेजा गया है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।