जर्जर सड़क बनी आफ़त, पांच हजार की आबादी प्रभावित

Feb 17, 2026 09:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - हरदोई जिले के हन्नपसिगवां गांव का मुख्य मार्ग खराब होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश में स्थिति और खराब हो जाती है। लगभग 19 साल पुरानी इस सड़क की मरम्मत की मांग की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

जर्जर सड़क बनी आफ़त, पांच हजार की आबादी प्रभावित

हरदोई, संवाददाता। हरदोई जिले में जहानीखेड़ा क्षेत्र के हन्नपसिगवां गांव का मुख्य मार्ग खस्ताहाल होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उबड़ खाबड़ रास्ते के चलते आए दिन लोग चोट भी खा बैठते हैं। लालता प्रासद,जहूर, राजबहादुर, रामकुमार, विवेक कुमार आदि ग्रामीणों का कहना है कि जरा सी बारिश होने पर हालात अजुत बदतर हो जाते हैं। तकरीबन पांच हजार की आबादी वाले हन्नपसिगवां गांव जाने का मुख्य मार्ग जर्जर है। ग्रामीणों का कहना है लगभग 19 साल पहले यह सड़क बनी थी जो पूरी तरह उखड़ चुकी है। गांव के आवागमन का कोई और रास्ता न होने के कारण इसी मार्ग से गुजरना होता है।

हाइवे गांव जाने वाला यह रास्ता करीब आधा किलोमीटर है। इसकी खस्ताहाल स्थिति से बच्चों,बुजुर्गों और बीमार लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है। काफी समय से सड़क बनवाने की मांग की जा रही है लेकिन जिम्मेदार इस ओर कोई ध्यान नही दे रहे हैं। ग्राम प्रधान अवनेंद्र सिंह ने बताया कि जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सड़क बनवाने की मांग की जा चुकी है लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नही हो सका है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।